
सहारनपुर: खाने-पीने की चीजों को लेकर सहारनपुर यूं तो दूर-दूर तक मशहूर है लेकिन इन दिनों यहां के लोगों को एक नया फास्ट फूड खूब पसंद आ रहा है. इसका नाम अमेरिकन चॉप्सी है, जिसे लोग नाम से नहीं पर स्वाद से पहचानते हैं. ये हर तरह के फास्ट फूड कोटक्कर दे रहा है.अमेरिकन चॉप्सी को बनाने के लिए 8 से 10 प्रकार की चीजें जैसे शिमला मिर्च, बंद गोभी, टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन, अरारोट इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है. 80 रुपये में चॉप्सी की प्लेट आपको खाने को मिल जाएगी.
बनते ही हो जाती है खत्म
सहारनपुर में कस्बा कैलाशपुर के रहने वाले जहाजेब इसको बना रहे हैं. उनका कहना है कि पिछले 25 साल से वे फास्ट फूड का काम कर रहे हैं, यानी उस समय से जब लोगों को फास्ट फूड के बारे में बहुत कम जानकारी थी. अमेरिकन चॉप्सी को खाने के लिए देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर से लोग उनके पास पहुंचते हैं. वे शाम 4:00 बजे से चॉप्सी बनाना शुरू करते हैं और 8:00 तक चॉप्सी खत्म हो जाती है. एक बार जो चॉप्सी खा लेता है वो बार-बार इसी अमेरिकन चॉप्सी की डिमांड करता है. अमेरिकन चॉप्सी जितनी देखने में खूबसूरत लगती है उतना ही लाजवाब इसका स्वाद भी है.
5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है अमेरिकन चॉप्सी
शीतल फास्ट फूड के स्वामी जहाजेब ने Bharat.one से बात करते हुए बताया की वे पिछले 25 साल से फास्ट फूड का काम करते चले आ रहे हैं. देहरादून रोड कैलाशपुर मार्ग पर उनकी शीतल चार्ट, शीतल स्वीट्स और शीतल फास्ट फूड के नाम से दुकान है. अमेरिकन चॉप्सी उनके सिवा पूरे सहारनपुर में कोई नहीं बनाता था. यहां तक की लोग इसका नाम तक नहीं जानते.
क्या है रेसिपी
चॉप्सी को बनाने के लिए सबसे पहले मैगी को उबालना पड़ता है फिर उसको तेल में फ्राई किया जाता है. फिर उसके बाद ग्रेवी तैयार की जाती है जिसमें टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी, अदरक, लहसुन का पेस्ट, टोमेटो सॉस, चिली सॉस, मीट मसाला डालकर ग्रेवी तैयार की जाती है. ग्रेवी को तैयार करने के बाद अमेरिकन चॉप्सी पर इस ग्रेवी को डाला जाता है.
एक आइटम में कई स्वाद
इसके बाद इसको गार्निश करने के लिए पनीर, व्हाइट क्रीम, तंदूरी क्रीम और चीज़ डाली जाती है जोकि इसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है. अमेरिकन चॉप्सी तैयार होने के बाद ₹80 की प्लेट दी जाती है. अमेरिकन चॉप्सी में विभिन्न चीजों का स्वाद आता है जैसे कि मंचूरियन, सूप, पिज़्ज़ा, पनीर आदि क्योंकि इसमें बहुत सारे आइटम यूज होते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 15, 2024, 11:49 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-american-chopsy-is-new-favourite-fast-food-of-city-people-come-from-far-to-eat-it-local18-8895861.html

















