प्रॉन करी बनाने में मशक्कत जरूर है पर इसका स्वाद इतना कमाल होता है कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाते हैं. इसके लिए सबसे पहले बाजार से प्रॉन लेकर साफ करके तेल में डीप फ्राई करें. इसके बाद टमाटर-काजू का पेस्ट, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट और प्याज का पेस्ट तैयार करें और कढ़ाही में खड़े मसाले डालने के बाद जमकर भूनें. जब पेस्ट भुन जाएं तो नारियल का दूध मिलाएं. इसके बाद भुने प्रॉन डालें और पकने दें. अंत में गरम मसाला डाल दें. तैयार है आपकी मलाई प्रॉन करी. इसे चावल, रोटी या नान के साथ गरमा-गरम परोसें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-prawn-curry-recipe-malaidar-restaurant-style-made-with-3-gravy-local18-ws-l-9917347.html








