Home Food नाश्ता मतलब छत्तीसगढ़ का जलाराम का पोहा, स्वाद ऐसे कि खींच लाता...

नाश्ता मतलब छत्तीसगढ़ का जलाराम का पोहा, स्वाद ऐसे कि खींच लाता हर सुबह भीड़ – Chhattisgarh News

0
1


Last Updated:

Raigarh News: रायगढ़ में सुबह के नाश्ते की पहली पसंद बन चुका है जलाराम नमकीन का पोहा. रेलवे स्टेशन के पास स्थित यह दुकान पिछले 30 वर्षों से स्वाद और गुणवत्ता के लिए जानी जाती है. मात्र 30 रुपये में मिलने वाला आलू पोहा शहरवासियों और नेताओं के बीच खासा लोकप्रिय है.

Raigarh News: रायगढ़ में सुबह के नाश्ते की पहली पसंद बना जलाराम नमकीन का पोहा रायगढ़.अगर आप रायगढ़ शहर में सुबह के समय हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता करना चाहते हैं, तो रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास जिला कांग्रेस कार्यालय के बगल स्थित जलाराम नमकीन की दुकान आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. यहां मिलने वाला पोहा न सिर्फ हल्का होता है, बल्कि अपने खास स्वाद के कारण शहरवासियों की पहली पसंद बन चुका है.

30 सालों  से स्वाद बरकरार

दुकान संचालक शैलेश चावड़ा ने बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से यह दुकान संचालित कर रहे हैं और वर्ष 1994 से लगातार पोहा बेच रहे हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में दुकान पर कम लोग आते थे, लेकिन समय के साथ स्वाद और गुणवत्ता के कारण ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई. आज स्थिति यह है कि सुबह-सुबह रायगढ़ की बड़ी आबादी उनके यहां पोहा खाने पहुंचती है.

शैलेश चावड़ा ने बताया कि उनकी दुकान पर रोजाना ताजा आलू पोहा तैयार किया जाता है, जिसे मिक्सर सेव और तली हुई हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है.यही खास अंदाज ग्राहकों को बार-बार यहां खींच लाता है.

बार-बार आते हैं ग्रााहक 

कांग्रेस कार्यालय के पास दुकान होने के कारण कई कांग्रेसी नेता भी यहां पोहा खाने आते हैं. पूर्व विधायक प्रकाश नायक इस पोहा के खासे प्रशंसक हैं, वहीं वर्तमान वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी भी चार-पांच बार यहां पोहा का स्वाद ले चुके हैं.
दुकान के सामने पोहा खा रहे ग्राहकों का कहना है कि जो व्यक्ति एक बार यहां पोहा खा लेता है, वह जब भी रायगढ़ आता है तो नाश्ते के लिए सबसे पहले इसी दुकान का रुख करता है.

दुकान संचालक ने बताया कि एक प्लेट पोहा की कीमत मात्र 30 रुपये है, और इसी से उन्हें अच्छी-खासी आमदनी भी हो जाती है. स्वाद, सादगी और किफायती दाम के कारण जलाराम नमकीन का पोहा रायगढ़ की पहचान बनता जा रहा है .

About the Author

authorimg

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homelifestyle

नाश्ता मतलब छत्तीसगढ़ का जलाराम पोहा, स्वाद ऐसे कि हर सुबह उमड़ती बंपर भीड़


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-jalaram-ka-poha-raigarh-chhattisgarh-famous-breakfast-local18-ws-l-9998508.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here