Home Food नींबू का शरबत पी-पी के बोर हो गए? बस एक बार बना...

नींबू का शरबत पी-पी के बोर हो गए? बस एक बार बना लो ये शरबत, गर्मी में फिर कुछ और नहीं पिएंगे!

0
6


Last Updated:

Kacha Kairi Sharbat Recipe: गर्मियों में नींबू के शरबत से बोर हो गए हैं तो अमरावती की जया भोंडे द्वारा बताई गई कैरी का शरबत बनाएं. यह खट्टा-मीठा शरबत शरीर को ठंडा रखता है.

नींबू शरबत पीकर बोर हो गए? बस एक बार ये बना लें, गर्मी में और कुछ नहीं पिएंगे!

खास कैरी शरबत रेसिपी

हाइलाइट्स

  • कैरी का शरबत शरीर को ठंडा रखता है.
  • कच्चे आम, काला नमक, चीनी से बनता है.
  • पुदीना और सब्जा डालकर स्वाद बढ़ाएं.

अमरावती: गर्मियों में कई तरह के शरबत बनाए जाते हैं. सबसे ज्यादा बनने वाला शरबत है नींबू का शरबत. अगर आप हमेशा नींबू का शरबत पीकर बोर हो गए हैं, तो इस गर्मी में कैरी का शरबत यानी कच्चे आम का शरबत बनाकर देखें. सबसे खास बात ये है कि बहुत ही कम समय में खट्टा-मीठा कैरी का शरबत तैयार हो जाता है. इसके साथ ही यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है. इसकी रेसिपी अमरावती की गृहिणी जया भोंडे ने बताई है.

कैरी का शरबत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
बारीक कटा हुआ कच्चा आम, काला नमक, सब्जा, चीनी, ठंडा पानी, बर्फ के टुकड़े, और अगर पसंद हो तो पुदीना भी ले सकते हैं. कच्चे आम का छिलका निकालकर उसके टुकड़े कर लें.

कच्चे आम का शरबत बनाने की विधि (Method to make Raw Mango Sharbat)
कच्चे आम का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को मिक्सर में बारीक पीस लें. पीसते समय उसमें थोड़ा पानी डालें. जब कच्चा आम बारीक हो जाए, तो उसमें ठंडा पानी डालें और उसे छान लें.

काला नमक, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें
बता दें कि फिर उसमें काला नमक, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें और अच्छे से मिलाएं. इसके बाद मिश्रण को फिर से छान लें.

चिकन-मटन भी लगेगा फीका, साल में सिर्फ एक बार मिलती है ये सब्जी और 150 रुपए किलो बिकती

पुदीना आप अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते
अब शरबत तैयार है. गिलास में डालने के बाद आधा चम्मच सब्जा (तुलसी के बीज) डालें. अब शरबत पीने के लिए तैयार है. बहुत कम समय में स्वादिष्ट शरबत आप जरूर बनाएं. इसमें सब्जा और पुदीना आप अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं. नहीं तो बिना भी इसका स्वाद अच्छा लगता है. सब्जा गर्मियों में शरीर के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए इसका उपयोग किया गया है.

homelifestyle

नींबू शरबत पीकर बोर हो गए? बस एक बार ये बना लें, गर्मी में और कुछ नहीं पिएंगे!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-raw-mango-drink-to-cool-body-in-summer-kacha-aam-kairi-ka-sharbat-sa-local18-9163590.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here