Last Updated:
Nainital News: फ्रूटेज के कर्मचारी रोहित तिवारी बताते हैं कि उनकी कंपनी स्थानीय किसानों से ताजे फल लाकर इनसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करती है. उनके अनुसार, कंपनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक औ…और पढ़ें
फ्रूटेज बुरांश के जूस समेत पहाड़ी उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है
नैनीताल. देवभूमि उत्तराखंड न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां के पहाड़ी उत्पादों की भी देशभर में बड़ी मांग है. नैनीताल स्थित ‘फ्रूटेज’ (Fruitage) ने इन स्थानीय फलों और हर्बल उत्पादों को देशभर के लोगों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है. नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स के पास फ्रूटेज शो रूम स्थित है. यहां आपको पहाड़ी फलों से बने कई तरह के हर्बल और ऑर्गेनिक उत्पाद मिल जाएंगे. इनमें मुख्य रूप से बुरांश का जूस, बुरांश का स्क्वैश, लीची का जूस, आंवले का जूस, सेब और आड़ू की चटनी, बांस का अचार और आम का अचार शामिल हैं. खास बात यह है कि ये सभी उत्पाद ऑर्गेनिक होते हैं, जिससे लोगों को प्राकृतिक और शुद्ध स्वाद का अनुभव मिलता है.
फ्रूटेज के कर्मचारी रोहित तिवारी बताते हैं कि उनकी कंपनी स्थानीय किसानों से ताजे फल लाकर इनसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करती है. उनके अनुसार, कंपनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक और प्राकृतिक उत्पादों को देशभर के लोगों तक पहुंचाना है.
फ्रूटेज का उत्पादन प्लांट नैनीताल के निकटवर्ती भवाली के फरसौली गांव में स्थित है. यहां मुक्तेश्वर, कौसानी, बागेश्वर और रामगढ़ जैसे क्षेत्रों से उच्च गुणवत्ता वाले फल लाकर उन्हें जूस, स्क्वैश, चटनी, जैम और अचार के रूप में प्रोसेस किया जाता है.
ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं उत्पाद
रोहित तिवारी ने बताया कि उनके उत्पादों की मांग उत्तराखंड के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों में भी है. ग्राहक फ्रूटेज की वेबसाइट fruitage.live के माध्यम से ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं. साथ ही नैनीताल स्थित फ्रूटेज के शोरूम से भी उत्पादों को खरीद सकते हैं. इसके अलावा फ्रूटेज का फ़रसौली, हल्द्वानी में भी शोरूम स्थित हैं. आप वहां से भी इन उत्पादों को खरीद सकते हैं.
कीमत और विशेषतायें
फ्रूटेज के उत्पादों की कीमत काफी बेहद किफायती है. यहां बुरांश का स्क्वैश ₹140 से शुरू होता है, जबकि शुगर फ्री बुरांश स्क्वैश मात्र ₹150 में उपलब्ध है. अन्य स्क्वैश जैसे लीची, प्लम, खुमानी और आंवला भी अलग-अलग रेंज में उपलब्ध हैं. दो प्रकार की चटनी और चार प्रकार के जैम भी यहां खरीदे जा सकते हैं.
स्थानीय उत्पादों को पहचान देना लक्ष्य
फ्रूटेज न केवल स्थानीय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद को देशभर में पहचान भी दिला रहा है. इस तरह यह कंपनी स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन उदाहरण बन रही है. अगर आप भी उत्तराखंड के पहाड़ी फलों से बने इन शुद्ध और प्राकृतिक उत्पादों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो नैनीताल में स्थित फ्रूटेज के शोरूम पर जाएं या उनकी वेबसाइट के माध्यम से ऑर्डर करें.
Nainital,Nainital,Uttarakhand
March 16, 2025, 14:21 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-fruitage-of-nainital-is-known-for-its-organic-products-local18-9101880.html

















