Home Food न तेल, न घी, न शक्कर, फिर भी बेहद स्वादिष्ट होता है...

न तेल, न घी, न शक्कर, फिर भी बेहद स्वादिष्ट होता है ये देसी लड्डू, ठंड में जोरदार डिमांड, दाम बहुत कम

0
1


Last Updated:

Winter Famous Sweet: एमपी के छतरपुर में ठंड में एक ऐसा लड्डू खाया जा जाता है, जिसमें न तो तेल-घी डाला जाता और न ही शक्कर. फिर भी यह लड्डू जिले का प्रसिद्ध लड्डू है. दरअसल, यह लड्डू गुड़ और लाई से बनाया जाता है, जिसकी मांग जिले में ठंड के मौसम में बढ़ जाती है. जानें इसकी कीमत…

Winter Food

सर्दी के मौसम में वैसे तो बाजार में बहुत से फूड आइटम बिकने शुरू हो जाते हैं, लेकिन छतरपुर में ठंड के सीजन में एक ऐसा आइटम बिकता है, जिसे सबसे ज्यादा खाया जाता है.

Food

इसे लाई का लड्डू कहा जाता है. वैसे तो ये 12 महीने बाजार में मिलता है, लेकिन ठंड में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा होती है. जिले में यह सालों से परंपरागत तरीके से बनाया जा रहा है. इस परंपरागत लड्डू को लाई और गुड़ से बनाया जाता है. ये सर्दी में गर्मी का एहसास देता है.

Food

इस लड्डू को बनाने के लिए न तो तेल की आवश्यकता होती है, न ही घी और न ही शक्कर की आवश्यकता होती है. फिर भी यह लड्डू जिले का प्रसिद्ध लड्डू कहलाता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Winter Food

बीते10 साल से लाई लड्डू बना रहे महेश गुप्ता बताते हैं कि यह लड्डू सभी जगह खाया जाता है, लेकिन छतरपुर में यह अलग ही तरीके से बनाया जाता है. यहां के लोग इसे खाते भी बहुत हैं.

Laiee Laddu

महेश बताते हैं कि लाई के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को गर्म किया जाता है. फिर इसका सीरा तैयार होता है. इसके बाद गुड़ के सीरे में कुरकुरी लाई मिलाकर लड्डू बांधे जाते हैं. लड्डू बांधने का अनुपात बराबर होता है मतलब 1 किलो गुड़ में 1 किलो लाई मिलाकर लड्डू बनाते हैं.

Local Food

महेश के मुताबिक, लाई के लड्डू यहां 12 महीने खाया जाता है. लेकिन, ठंड में बहुत ज्यादा मांग होती है. क्योंकि, यहां के लोग ठंड में गुड़ खाते हैं और यह गुड़ का ही लड्डू होता है. साथ ही ये वजन में हल्का और सस्ता होता है.

Chhatarpur Laiee Laddu

लाई-गुड़ के इस लड्डू के सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है. साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि भी होते हैं. शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बनाए रखने के लिए गुड़ खाना हेल्दी होता है.

Chhatarpur News

लाई के लड्डू की बात करें, तो ये जिले के ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा खाया जाता है. इसे छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक पसंद करते हैं. इसके भाव की बात करें तो 20 रुपए में 250 ग्राम मिल जाते हैं. एक किलो के भाव की बात करें तो ये 60 से 80 रुपए किलो मिल जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

न तेल, न घी, न शक्कर, फिर भी बेहद स्वादिष्ट होता है देसी लड्डू, कीमत बहुत कम


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-no-oil-no-ghee-no-sugar-yet-desi-laai-laddu-incredibly-delicious-winter-high-demand-priced-very-low-local18-9914610.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here