Last Updated:
पास्ता हर किसी का फेवरेट होता है. कोई वाइट सॉस पास्ता खाना पसंद करता है तो किसी को रेड सॉस पास्ता. पास्ता की भी कई तरह की वैरायटी आती है. लेकिन क्या आपने कभी पास्ता से बना पनीर रोल खाया है? इस टेस्टी डिश को आस…और पढ़ें
पनीर पास्ता रोल 25 मिनट में तैयार हो जाता है (Image-Canva)
Recipe of Paneer Pasta Roll: पास्ता इटली की डिश है जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया में मशहूर हो गई. अब तक पास्ता केवल कई तरह की सॉस के साथ बनाया जाता था, लेकिन अब इसमें भी एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं. पास्ता कई शेप में आता है और शेप के आधार पर इसका नाम होता है. पास्ता की ही एक वैरायटी है जिसे स्पेगेटी कहते हैं. यह नूडल्स की तरह दिखती है. इससे बहुत ही टेस्टी पनीर पास्ता रोल बनाया जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने में 25 मिनट लगते हैं.
पनीर पास्ता रोल के लिए सामग्री:
250 ग्राम पनीर
200 ग्राम स्पेगेटी पास्ता
1 कटोरी शेजवान सॉस
1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
थोड़ा-सा बारीक कटा धनिया
नमक स्वाद अनुसार
बनाने की विधि: सबसे पहले पनीर के लंबे-लंबे 6 पीस काट लें. अब इसके एक तरफ स्पेगेटी के कई सारे पीस लगा दें. इसके बाद एक पैन में पानी डालें और इसमें पनीर और स्पेगटी को 10 मिनट तक उबालने के लिए रख दें. जब पानी उबल जाए तो गैस बंद कर दें और गर्म पानी से पनीर और स्पेगटी को छान कर निकाल दें. अब कटिंग बोर्ड पर स्पेगटी को रख दें और एक स्ट्रॉ की मदद से उसे सीधा कर लें. इसके बाद पनीर के पीस पर थोड़े नमक के साथ शेजवान सॉस डालें और स्पेगटी पर चीज को बारीक-बारीक करके फैला दें. इसके बाद इस पर कटा हुआ हरा धनिया और चिली फ्लेक्स डालें. अब पनीर को दूसरी साइड से पलटें और उस तरफ भी शेजवान सॉस लगा दें. अब पनीर के पीस को धीरे-धीरे स्पेगेटी पास्ता पर रोल करें. जब इस तरह से सारे रोल तैयार हो जाएं तो इसे प्लेट पर रखकर ओवन में 10 मिनट के लिए बेक कर दें. पनीर पास्ता रोल तैयार है. इसे चिल्ली सॉस, हरी धनिए की चटनी या शेजवान सॉस के साथ गर्म-गर्म सर्व करें.
वजन रहता है कंट्रोल
पनीर पास्ता रोल में तेल का इस्तेमाल नहीं होता इसलिए इसे खाने से कैलोरीज भी नहीं बढ़तीं. पनीर डलने से इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है. पनीर में फैट सॉल्युबल विटामिन ए और डी होता है. वहीं प्रोटीन होने की वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन कंट्रोल रहता है. पास्ता भी मैदा का नहीं बल्कि आटे का होता है इसलिए यह नुकसान नहीं पहुंचाता.
Delhi,Delhi,Delhi
February 18, 2025, 12:57 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-pasta-paneer-roll-at-home-why-it-is-good-for-health-and-weight-loss-9041585.html

















