Home Food पहली बार बना रही हैं टेस्टी मूली का अचार तो इन बातों...

पहली बार बना रही हैं टेस्टी मूली का अचार तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना समय और पैसे होंगे खराब

0
5



Mooli Ka Achar: गर्मी के मौसम में लौकी, तोरई खा-खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में बाजार में काफी रंग-बिरंगी सब्जियां मिलती हैं. सब्जियां मिलने के साथ-साथ इस मौसम में लोग तरह-तरह के पराठे खाना पसंद करते हैं. इन पराठों के साथ इस मौसम में रायता और मूली का अचार बनाया जाता है.

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे सर्दियों में मिलने वाला मूली का अचार पसंद होगा. वैसे तो मूली का अचार बनाना काफी आसान है, लेकिन बावजूद इसके कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से अचार स्वादिष्ट बनने की बजाय सड़ने लगता है. आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी आसान विधि से इस अचार को बनाकर सर्दियों में पराठों का मजा ले पाएं.

1. मूली को सही से सुखाना

मूली का अचार बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है. मूली में पानी का होना अचार को जल्दी खराब कर सकता है. अचार बनाने से पहले मूली को धोकर पूरी तरह सुखा लें. सुखाने के लिए इसे धूप में ही रखें, तभी इसका पानी पूरी तरह से सूखेगा. वरना ये अचार को खराब कर देगा.

2. मसाले होने चाहिए सही

मूली का अचार बनाते वक्त काफी कम मसालों का इस्तेमाल होता है. ऐसे में इस अचार में मसालों की मात्रा सही होनी चाहिए. जरूरत से ज्यादा या कम मसाले डालने से अचार का स्वाद बिगड़ सकता है. इसकी हमेशा इस अचार को बनाने के लिए सही मसालों का इस्तेमाल करें.

3. तेल की मात्रा का रखें ध्यान

मूली के अचार में सही का उपयोग अचार को लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए किया जाता है. ऐसे में ये तेल पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए ताकि वह मूली को ढक सके. यदि तेल कम रहेगा तो इसमें फंगस होने लगेगी.

4. अचार में अवश्य लगाएं धूप

मूली को मसाले मिलाने के बाद तुरंत स्टोर न करें. उसे कुछ समय तक धूप में रखने दें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए. इसे कम से कम दो से तीन दिन की धूप दिखानी चाहिए, वरना ये सड़ जाएगा.

5. अचार को समय-समय पर न मिलाना

अचार को एक समान स्वाद देने के लिए उसे नियमित रूप से हिलाएं या मिलाएं. मसाले मिक्स करने के बाद जब इसे धूप में रखें तो दिन से दो से तीन बार इसे सही से मिक्स करें, ताकि इसमें मसालों का स्वाद सही से मिक्स हो जाए.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-if-you-are-making-tasty-radish-pickle-for-the-first-time-then-keep-these-things-in-mind-otherwise-time-and-money-will-be-wasted-8901404.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here