Last Updated:
Moong Dal Halwa Recipe: सर्दियों के मौसम में राजस्थानी मूंग दाल का हलवा एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने इसकी पारंपरिक रेसिपी साझा की है, जिसमें दाल को भिगोने, दरदरा पीसने और धीमी आंच पर घी में भूनने की तकनीक बताई गई है. यह घर पर बना शुद्ध हलवा न केवल ऊर्जा देता है बल्कि मिलावट से मुक्त होने के कारण स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है.

सर्दी का मौसम पारंपरिक मिठाइयों का समय होता है. इसमें मूंग दाल का हलवा एक खास पहचान रखता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद मन बार-बार इसे खाने का करता है. सर्दियों के मौसम में यह हलवा शरीर को गर्माहट देता है और ऊर्जा से भर देता है. घर में बना मूंग दाल का हलवा न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि शुद्ध और पौष्टिक भी होता है.

बाजार में मिलने वाला मूंग दाल का हलवा मिलावट या अलग रेसिपी के कारण स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थानी तरीके से मूंग दाल का हलवा बनाने की पारंपरिक रेसिपी बताएंगे. घी की खुशबू, दाल की नरम बनावट और मेवों की कुरकुराहट इसे और भी खास बना देती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह पारंपरिक मिठाई पसंद आएगी. आइए जानते हैं राजस्थानी पारंपरिक मूंग दाल का हलवा बनाने की रेसिपी….

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि मूंग दाल का स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप अच्छी तरह धुली हुई मूंग दाल ले. इसके साथ स्वाद के अनुसार लगभग ¾ कप शक्कर का उपयोग करें, जिससे हलवे में मिठास संतुलित रहे. खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए ¾ कप शुद्ध देसी घी और 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाया जाता. है इसके अलावा स्वाद बढ़ाने के लिए कटे हुए बादाम और पिस्ता ले.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि राजस्थानी स्टाइल से पारंपरिक मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर 6 से 8 घंटे या रात भर के लिए भिगोकर रखें. इससे दाल नरम हो जाती है और उसे पीसना आसान रहता है. भिगोने के बाद दाल को छान लें और मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो.

उन्होंने बताया कि अब एक भारी तले की कढ़ाही में देसी घी डालकर धीमी आंच पर गरम करें. इसके बाद घी के पिघलते ही उसमें पिसी हुई मूंग दाल डाल दें. फिर दाल को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर भूनते रहें. इसके बाद जब दाल का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उसमें से खुशबू आने लगे, तब समझ लें कि दाल अच्छे से भुन चुकी है.

अब भुनी हुई दाल में शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. शक्कर डालते ही हलवा थोड़ा पतला हो जाएगा, लेकिन कुछ देर बाद फिर गाढ़ा होने लगेगा. इसके बाद इलायची पाउडर डालें और लगातार चलाते रहें. जब हलवा कढ़ाही छोड़ने लगे और ऊपर घी दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें और अंत में कटे हुए बादाम व पिस्ता डालकर हलवे को तैयार करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-rajasthani-style-moong-dal-halwa-recipe-winter-special-local18-10104973.html

















