सोलापुर: जिस तरह हमारी मातृभाषा हर मोड़ के साथ बदलती है, उसी तरह हमारे राज्य के खान पान का तपीका भी बदल जाता है. हालाँकि वरण-भात घर पर बनाया जाता है, लेकिन इसका स्वाद अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होता है, क्योंकि इसे पकाने के तरीके और मसाले अलग-अलग होते हैं. कुछ खाने की चीजें आपको स्पेशल जगहों पर ही मिलेगी और इनका स्वाद आपको पहली ही बाइट में दीवाना बना देगा.
सोलापुर की शान है पावचटनी
सोलापुर की कई ऐसी डिशेज हैं जो लोगों के दिलों पर राज करती है जिसमें से एक है पावचटनी. अपने चटपटे स्वाद की वजह से ये डिश अब सिर्फ सोलापुर में ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश में फैल चुकी है. खासकर चटपटा और तीखा खाने वाले लोगों के बीच तो ये काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है.
कैसे बनती है सोलापुर की स्पेशल पावचटनी
सोलापुर शहर के भांडे गली के एस. कुमार पावचटनी सेंटर पिछले 48 वर्षों से चल रहा है. एस कुमार बुरांडे ने लजीज स्वाद को पहचान कर पाव चटनी में स्वाद जोड़ने का सफल प्रयोग किया. आज भी उनके हाथ का स्वाद लोगों को खूब पसंद है. वे सबसे पहले ब्रेड के 2 स्लाइस लेते हैं. इन्हें समान रूप से काटकर एक प्लेट में निकाल लिया जाता है और एक विशेष चटनी पर डाल दिया जाता है. इस चटनी में फलियां, अदरक-लहसुन का पेस्ट इस्तेमाल किया जाता है. चटनी को तेल में जीरा, लहसुन और सरसों के साथ पकाया जाता है. पावचटनी परोसते समय उस पर फरसाण और प्याज डाला जाता है. चटपटा खाने के शौकीनों को वह तीखापन मिलता है जो वे चाहते हैं. लेकिन चटनी में गुड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसका स्वाद थोड़ा तीखा और थोड़ा मीठा होता है.
पावचटनी है सोलापुर के लोगों की शान
पहला निवाला खाते ही चटनी का खट्टा मीठा स्वाद लोगों का दिल जीत लेता है. ग्राहकों का कहना है सोलापुर में मिलने वाली पावचटनी बाकि जगहों की पावचटनी से काफी अलग और स्वादिष्ट है. यही वजह है कि पावचटनी सोलापुर के लोगों की शान कहलाती है. यहां छोटी स्टॉल लगाने वाले दुकानदार भी हर दिन 300 से 400 प्लेट पावचटनी बेच लेते हैं. औऱ हर एक प्लेट की कीमत 20 रूपए. इस हिसाब से कमाई का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं. वहीं अगर आप भी सोलापुर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस पावचटनी का स्वाद लेना न भूलें.
FIRST PUBLISHED : August 26, 2024, 16:33 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-solapur-famous-pav-chatni-made-with-tangy-sweet-sauce-must-try-8630764.html







