Last Updated:
Darbhanga Famous Mutton Shop: दरभंगा की 50 साल पुरानी इस दुकान का मटन इतना प्रसिद्ध है कि यहां प्लेट के हिसाब से नहीं किलो के हिसाब से बिक्री होती है. हफ्ते के तीन दिन 70 किलो तक खपत हो जाती है. विक्रेता सूरज अपनी मां की रेसिपी से धमाल मचा रहे हैं.
दरभंगा: दरभंगा जिले के दरभंगा टावर चौक पर केला गद्दी में स्थित सूरज मीट हाउस एक ऐसा स्थान है, जहां दूर-दराज के क्षेत्र से लोग मटन खाने आते हैं. बताया जाता है कि इस दुकान में मटन पकाने वाले के हाथों में जादू है. यहां मटन खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है और नंबर में लगना पड़ता है. यहां एक दिन में इतने किलो मटन की खपत होती है कि आप सुनकर हैरान हो जाएंगे.
पहले थी कचरी की दुकान
खास बात यह है कि इस दुकान के आसपास न तो कोई कचहरी है और न ही किसी प्रकार का कोई सरकारी कार्यालय, लेकिन फिर भी यहां लोगों की भीड़ आए दिन बनी रहती है. होटल के ओनर सूरज बताते हैं, “एक समय था जब कचरी की दुकान यहां पर चलती थी. हमारा घर था और जो घर में कचरी बनता था, अपने खाने के बाद जो काचरिया बच जाती थी, तो गुदरी बाजार होने की वजह से हम लोग उसे यहां पर बेच भी लेते थे.”
50 साल पुरानी दुकान
लेकिन अब वह बात नहीं रही. अब जब तक ग्राहक नहीं खाता है, तब तक हम लोग नहीं खाते हैं. यह मेरी मां का स्टार्ट किया हुआ होटल है और लोगों का प्यार मिल रहा है. यहां 50 वर्षों से दुकान चला रहे हैं. यह मटन बनाने का तरीका मेरी मां ने मुझे सिखाया है और किलो के हिसाब से बेचने का भी तरीका मेरी मां का ही है.
हफ्ते में 3 दिन, 70 किलो मटन की खपत
सूरज बताते हैं कि दिन के हिसाब से यहां बिक्री होती है. जैसे सबसे ज्यादा बिक्री सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होती है. इन दिनों में 70 किलो मटन की खपत होती है. इस दुकान पर आए ग्राहक श्याम कुमार बताते हैं, “पिछले 10 सालों से यहां मटन खाने के लिए आते हैं और सप्ताह में 2 से 3 दिन यहां मटन खाने के लिए आते हैं. यहां से लगभग पांच-सात किलोमीटर दूर मेरा घर है, वहां से हम यहां मटन खाने आते हैं.”
पैक कराकर ले जाते हैं घर
सूरज मीट हाउस की लोकप्रियता का एक कारण यह है कि यहां का मटन स्वादिष्ट और ताजा होता है. ग्राहकों को यहां का मटन इतना पसंद आता है कि वे यहां से मटन खरीदकर अपने घरों में भी ले जाते हैं. इसे खाने के बाद पेट में भी कोई समस्या नहीं होती और यह स्वाद देने के साथ ही सेहत का भी ख्याल रखता है. यहां आने वाले एक बार इस मटन का स्वाद जरूर लेते हैं.
About the Author

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-mutton-shop-suraj-meat-house-70-kg-consumption-50-years-old-local18-ws-l-10098436.html







