Last Updated:
प्रयागराज महाकुंभ के बाद भी संगम पर कंदमूल बेचने वाले चित्रकूट के राजू का कहना है कि भगवान राम ने वनवास के दौरान कंदमूल खाया था. कंदमूल की मांग कम हुई है पर बिक्री जारी है.
Prayagraj Mahakumbh
हाइलाइट्स
- प्रयागराज संगम पर 20 रुपये में मिल रहा कंदमूल.
- भगवान राम ने वनवास के दौरान कंदमूल खाया था.
- महाकुंभ के बाद भी कंदमूल की बिक्री जारी.
प्रयागराज: प्रयागराज में 45 दिनों तक चले कुंभ मेले का समय तो बीत गया, लेकिन आज भी कुछ लोग संगम पर सामान बेच रहे हैं. मेले के बाद भी उनकी अच्छी बिक्री हो रही है, हालांकि पहले से कम लोग सामान खरीद रहे हैं. प्रयागराज संगम पर आकर लोग भगवान राम को याद करते हैं और सोचते हैं कि उन्होंने 14 साल जंगल में कैसे बिताए होंगे, क्या खाया होगा, कैसे रात गुजारी होगी. यह इतना आसान नहीं रहा होगा. यहां संगम पर लोगों को खाने-पीने की चीजें आसानी से मिल जाती हैं.
20 रुपये में मिल रहा है चार पीस
चित्रकूट से महाकुंभ में कंदमूल बेचने आए राजू ने बताया कि कंदमूल जंगल से लाया जाता है और यह मीठा होता है. महाकुंभ खत्म हो गया है लेकिन संगम पर आने वाले लोग अब भी इसे खाना पसंद कर रहे हैं. पहले कंदमूल सिर्फ़ मेले के दौरान ही मिलता था लेकिन अब उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मिलने लगा है.
कंदमूल खाकर भगवान राम ने काटे वनवास
भगवान राम ने 14 साल जंगल में बिताए. इस दौरान उनके छोटे भाई लक्ष्मण ने उनके खाने-पीने का पूरा ध्यान रखा. भगवान राम जंगलों में फल-फूल और जड़ें खाकर ही अपना वनवास पूरा किया. खासतौर पर चित्रकूट में रहते हुए उन्होंने कंदमूल खूब खाया. जब से कंदमूल का नाम भगवान राम से जुड़ा है, लोग इसका नाम सुनकर इसका स्वाद चखने की कोशिश जरूर करते हैं. संगम पर आए अनिरुद्ध बताते हैं कि उन्होंने पहली बार कंदमूल देखा और उसका स्वाद भी चखा. उनका कहना है कि कंदमूल खाने में तो मीठा होता है, लेकिन थोड़ी देर बाद मुंह का स्वाद खराब हो जाता है. अनिरुद्ध को लगता है कि भगवान राम ने सचमुच बहुत ही कठिन परिस्थितियों में वनवास काटा होगा क्योंकि यह कंदमूल इतना अच्छा नहीं लगता है.
Allahabad,Uttar Pradesh
March 18, 2025, 12:43 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-lord-rama-spent-14-years-in-exile-after-eating-this-fruit-4-pieces-are-available-for-rs-20-at-sangam-local18-ws-d-9108361.html






