Home Food प्रोबायोटिक्स का भंडार है ये देसी ड्रिंक कांजी, सुबह पी लें एक...

प्रोबायोटिक्स का भंडार है ये देसी ड्रिंक कांजी, सुबह पी लें एक ग्लास, जीवनभर नहीं जाएंगे पेट के डॉक्टर के पास! – Jharkhand News

0
3


Last Updated:

Kanji Recipe: पेट के लिए कांजी अमृत के समान मानी जाती है. इसमें गुड बैक्टीरिया इतनी अधिक मात्रा में होते हैं कि इसे पीने से जल्दी पेट का कोई रोग नहीं होता. कांजी बनाना भी बेहद आसान है, जानिए फटाफट रेसिपी.

g

कांजी बनाने के लिए सबसे पहले आपको बीटरूट लेना होगा. अगर आप गाजर की बनाना चाहते हैं तो आप गाजर ले लीजिए. दोनों को बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल सेम है. तो बीटरूट को लेकर पहले इसे पतला-पतला लंबा काट लीजिए और काटकर इसको एक कांच के कंटेनर में डाल दीजिए.

h

और गाजर का बना रहे हैं तो पहले गाजर को गर्म पानी में धो लीजिए. इस से यह सॉफ्ट हो जाएगा और फिर पतला-पतला काटकर इसे कंटेनर में डाल दीजिए, फिर इसमें आपको कुछ मसाले डालने हैं. जैसे काला नमक, स्वाद अनुसार थोड़ा सा सफेद नमक, थोड़ी सी हींग.

h

इसके अलावा कांजी का मेन इंग्रीडिएंट होता है येलो मस्टर्ड सीड, वो ले लीजिए. इसको थोड़ा दरदरा पीसकर कम से कम दो बड़े चम्मच कंटेनर में डालकर मिला लीजिए. इसमें आपको लगभग चार से पांच कप पानी डालना है. आप अपने बर्तन के अनुसार पानी डाल सकते हैं. पर पानी ज्यादा ही रहता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

h

पानी डालने के बाद इसको आपको अच्छे से मिला लेना है और इसको मिलने के बाद आपको धूप में कम से कम तीन-चार दिन के लिए रख देना है. ध्यान रहे, धूप में रखने के दौरान आपको ऊपर का ढक्कन नहीं लगाना है.

h

तीन-चार दिनों में धूप में यह काफी अच्छा फर्मेंट हो जाता है और इसमें गुड बैक्टीरिया पनपते हैं, जो आपके गट सिस्टम के लिए काफी हेल्दी माना जाता है. खासतौर पर अपच की समस्या, कब्ज, हमेशा ब्लोटिंग इस तरह की समस्यओं में यह काफी आराम देता है.

g

आप गाजर या बीटरूट दोनों में से किसी की भी कांजी बना सकते हैं. कुछ लोग दोनों को मिलाकर भी बनाते हैं. हर केस में कांजी बिल्कुल इसी प्रक्रिया से बनकर तैयार होती है. आप इसे मेहमानों को भी परोस सकते हैं. यह पीने में भी बड़ी टेस्टी लगती है.

g

ऐसे में स्वाद के साथ अगर आप हेल्थी ड्रिंक चाहते हैं और बाजार का ड्रिंक नहीं पीते हैं तो यह एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन आपके लिए है. इसे पेट के लिए अमृत माना जाता है. रोज एक ग्लास पिएं और पेट की समस्याएं नहीं होंगी. तरीका यह होता है कि जब तक एक जार तैयार हो तब तक दूसरा बना लें ताकि यह लगातार उपलब्ध रहे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

प्रोबायोटिक्स का भंडार है ये देसी कांजी, सुबह पिएं एक ग्लास, पेट रहेगा टनाटन!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-beetroot-carrot-kanji-recipe-probiotics-powerhouse-medicine-for-stomach-local18-ws-kl-9906068.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here