Meena ki desi recipe : बघेलखंड की रसोई में छिपे पारंपरिक स्वाद इस क्षेत्र की पहचान को खास बनाते हैं, और मीठी सलोनी उन्हीं में से एक लोकप्रिय मिठाई है, जिसे कई जगह शक्करपारे भी कहा जाता है. खस्ता बनावट और संतुलित मिठास के कारण यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. सतना की मीणा द्विवेदी बताती हैं कि यह रेसिपी उन्होंने अपनी मां और दादी से सीखी है. मैदा या गेहूं का आटा, घी, चीनी और दूध से बनने वाली सलोनी में सही मोयन और सख्त आटा इसकी कुरकुरी बनावट का असली राज माना जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-february-meena-desi-recipe-satna-favorite-quick-recipe-local18-10134072.html








