Home Food फल नहीं, बीज से बनती है सब्जी! बस्तर की सेमी रेसिपी का...

फल नहीं, बीज से बनती है सब्जी! बस्तर की सेमी रेसिपी का अनोखा स्वाद, खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे आप – Chhattisgarh News

0
0


Last Updated:

Bastar Semi Recipe: बस्तर में सेमी की बीज की सब्जी बनाई जाती है, जो काफी स्वादिष्ट लगती है. यह सब्जी बेहद आसानी से बन जाती है. इसमें कम मसाले डाले जाते हैं. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सेमी के बीज और आलू की सब्जी बना सकते हैं. आइए जान लेते बनाने की पूरी विधि.

Bastar Semi Recipe: सेमी की सब्जी आपने खाई होगी, लेकिन क्या आपने सेमी के बीज की सब्जी खाई है? बस्तर में सेमी के बीज की सब्जी देशी स्टाइल में बनाई जाती है. यह सब्जी बेहद सेहत के काफी फायदेमंद है. बाजार में सेमी का बीज आसानी से मिल जाता है. बस्तर के लोग इसे बेहद पसंद करते हैं. यह सेमी का बीज ठंड के दिनों में बाजार में काफी निकलता है. सेमी के बीज की सब्जी बनाना बेहद आसान है. बस्तर में सेमी की सब्जी को कम मसालों में पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. केवल इस सब्जी को हल्दी, मिर्च और नमक के साथ बनाया जाता है. इस कारण यह सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. आप घर के लोगों को इस देशी सब्जी का स्वाद चखा सकते हैं, जो हमेशा जुबान पर रहेगा और बार-बार खाने का मन करेगा. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सेमी के बीज की सब्जी आसानी से बना सकते हैं.

सब्जी बनाने के लिए सामग्री
एक आलू- कटा हुआ, सेमी का बीज- 100 ग्राम, एक प्याज- कटा हुआ, तेल- 10 मिलीलीटर, हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच, मिर्च- 1/4 छोटी चम्मच

सब्जी बनाने की विधि
सेमी के बीज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद इसमें प्याज और मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनिए. जब प्याज सुनहरा हो जाए, तो इसमें सेमी का बीज और आलू डाल दीजिए. थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाइए. अब इसमें हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर कुछ देर पकाइए. इसके बाद इसमें टमाटर डालकर पकाइए और जब टमाटर पक जाए, तो गैस बंद कर दीजिए. अब तैयार है देसी बस्तर स्टाइल सेमी के बीज की सब्जी. आप इसे चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं.

About the Author

authorimg

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining Bharat.one she has worked with Re…और पढ़ें

homelifestyle

देसी अंदाज, देसी स्वाद! बस्तर की सेमी बीज की सब्जी का कमाल, बनती है लाजवाब


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bastar-semi-curry-recipe-made-from-seeds-know-details-local18-9979490.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here