Home Food फास्ट फूड के दौर में भी कायम है देसी स्वाद, गुमला की...

फास्ट फूड के दौर में भी कायम है देसी स्वाद, गुमला की भेलपुरी-बटाटापुरी बनी लोगों की पहली पसंद

0
1


Last Updated:

Gumla Famous Batapuri, Bhelpuri: आज के इस मॉडर्न युग में फास्ट फूड का प्रचलन है. आज के इस युग में ज्यादातर लोग, विशेषकर युवा व किशोर वर्ग के लोग, फास्ट फूड आइटम जैसे मोमो, बर्गर, पिज्जा, चिल्ली, चाऊमीन, रोल आदि खाना ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि इन सबके बीच आज भी गुमला के इस ठेले में मिलने वाला भेल व बटाटापुरी का स्वाद लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. यह ऑयली नहीं होने के कारण सादा व हल्का खाने वाले लोगों को यह डिश खूब पसंद आती है.

चाहे बच्चे हों, युवा हों, महिलाएं या बुजुर्ग, इसका स्वाद हर वर्ग के लोगों को खूब भाता है. वहीं बता दें कि गुमला में इसकी स्टॉल गुमला शहर के मेन रोड के बीचों-बीच स्थित वैरायटी स्टोर के सामने सजती है. यहां मिलने वाली भेलपुरी व बटाटापुरी पूरे जिले में फेमस है. सादा व हल्का नाश्ता के शौकीनों की यह पहली पसंद है. इसका स्वाद चखने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित दूसरे जिले के भी लोग आते हैं.

स्टॉल के संचालक सुजीत साहू ने Bharat.one को बताया कि पहले वे गुमला प्रखंड मुख्यालय के टोटो स्टैंड में चाट-फुचका बेचने का काम करते थे. गुमला शहर में पहले एक भेलपुरी-बटाटापुरी का स्टॉल चलता था. तो उसका भाई मेरे पास आया और बोला कि मैं बाहर जा रहा हूं. गुमला में एक भी भेलपुरी-बटाटापुरी का स्टॉल नहीं है, तो तुम यहां लगाओ. तब से मैं यहां भेलपुरी व बटाटापुरी बेच रहा हूं. अब इस स्टॉल को चलते हुए लगभग 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं.

भेलपुरी व बटाटापुरी बनाना मुझे वहीं सिखा गया था और उसी से सीखकर मैं दुकान चला रहा हूं. लोगों को इसका टेस्ट भी काफी पसंद आ रहा है. बटाटा पूरी में यहां आलू, पापड़ी, पापड़ी का चूर, सेव, इमली और खजूर की चटनी डाली जाती है. वहीं भेलपुरी में आलू, प्याज, पापड़ी का चूर, सेव, गरम मसाला और खजूर की चटनी मिलाकर परोसा जाता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

यहां मिलने वाली खजूर की चटनी बेहद खास है, जिससे बटाटा व भेलपुरी का स्वाद बढ़ जाता है. इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें मैं खुद घर पर तैयार करता हूं. शुद्धता और क्वालिटी से यहां कोई समझौता नहीं किया जाता है, इसलिए लोगों को हमारे यहां मिलने वाली चीजों का स्वाद खूब पसंद आता है.

इसी की कमाई से घर-परिवार चलाने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर भी बना चुका हूं. कीमत की बात करें तो हमारे यहां भेलपुरी व बटाटा पtरी 25 रुपये प्रति प्लेट की दर से उपलब्ध है. हमारी दुकान शाम 4:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक लगती है और रोजाना लगभग 200 से 250 प्लेट की बिक्री हो जाती है.

homejharkhand

गुमला की भेलपुरी-बटाटापुरी बनी लोगों की पहली पसंद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/jharkhand/gumla-gumla-bhelpuri-and-batatapuri-have-become-people-first-choice-local18-10137916.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version