Home Food फूड लवर के लिए खास है छत्तीसगढ़ का ये फेमस डिश, 40...

फूड लवर के लिए खास है छत्तीसगढ़ का ये फेमस डिश, 40 रुपए में स्वाद का धमाका, जानें बनाने की रेसिपी

0
5


Agency:Bharat.one Chhattisgarh

Last Updated:

जब भी राजधानी रायपुर आते हैं, तो गढ़कलेवा में आकर साबूदाना बड़ा जरूर खाते हैं. इस बार अपने भतीजे के साथ पहुंचे हुए थे. उनका कहना है कि गढ़कलेवा में मिलने वाले साबूदाना बड़ा की बात ही निराली है. छत्तीसगढ़िया अंदाज…और पढ़ें

X

साबूदाना

साबूदाना बडा

हाइलाइट्स

  • गढ़कलेवा का साबूदाना बड़ा 40 रुपए में मिलता है.
  • साबूदाना बड़ा टमाटर चटनी के साथ लाजवाब लगता है.
  • गढ़कलेवा में साबूदाना बड़ा की जबरदस्त डिमांड है.

रायपुर:- यूं तो छत्तीसगढ़ में ऐसे कई स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं, जिनके लोग दीवाने हैं. लेकिन राजधानी के गढ़कलेवा में एक ऐसी डिश बनती है, जिसे लोग दूसरे शहर के आकर भी बड़े चाव से खाते हैं. वैसे तो यह व्यंजन आमतौर पर व्रत के समय ज्यादा डिमांड में रहता है. लेकिन स्वाद के शौकीन इसे रोज खाना पसंद करते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि हर किसी की जुबान पर साबूदाना बड़ा का नाम छाया ही रहता है.

महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित गढ़कलेवा छत्तीसगढ़ी व्यंजन का अड्डा नाम से जाना जाता है. वैसे तो यहां का चीला, फरा, उड़द बडा फेमस है ही, लेकिन यहां मिलने वाले साबूदाना बड़ा का हर कोई दीवाना है. यदि कोई एक बार यहां का साबूदाना बड़ा खा लें, तो बार-बार गढ़कलेवा साबूदाना बड़ा खाने आता है. बिना व्रत के लोग भी यहां इन बड़े का स्वाद लेने पहुंचते हैं.

टमाटर की चटनी के साथ स्वाद लाजवाब
भिलाई से रायपुर गढ़कलेवा पहुंचे ईश्वर साहू Bharat.one को बताते हैं कि वे जब भी राजधानी रायपुर आते हैं, तो गढ़कलेवा में आकर साबूदाना बड़ा जरूर खाते हैं. इस बार अपने भतीजे के साथ पहुंचे हुए थे. उनका कहना है कि गढ़कलेवा में मिलने वाले साबूदाना बड़ा की बात ही निराली है. छत्तीसगढ़िया अंदाज में तैयार हुआ रहता है. इसे टमाटर की चटनी के साथ खाने में बहुत अच्छा लगता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि पहली बार मैंने खाया और इसके बाद लगातार यहां पर खाने के लिए आ रहा हूं.

रात में भिगोना पड़ेगा साबूदाना
गढ़कलेवा के कर्मचारी राजकुमार ने Bharat.one को बताया कि वे विगत पांच वर्षों से गढ़कलेवा में साबूदाना बड़ा बनाने का काम करते आ रहा है. रेसिपी को लेकर कहा कि साबूदाना बड़ा बनाने के लिए रात में साबूदाना को भिगोकर रखा जाता है. इसके बाद इसमें धनियां, मिर्ची, अदरक पेस्ट, मूंगफली के बीज, मीठा नीम पत्ती, नमक और आलू डालकर मिक्सी में पिसा जाता है. इसके बाद गरमा-गरम तेल में बड़ा का आकार देकर तला जाता है. गढ़कलेवा में एक प्लेट साबूदाना बड़ा में 2 नग बड़ा परोसी जाती है. एक प्लेट का दाम 40 रुपए है. इसकी भी यहां जबरदस्त डिमांड रहती है. उपवास के लिए आर्डर पर साबूदाना का खिचड़ी भी तैयार किया जाता है.

homelifestyle

साबूदाना बड़ा…रायपुर के गढ़कलेवा का स्वाद, जो हर फूड लवर को बनाता है दीवाना!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-food-of-chhattisgarh-garhkalevas-sabudana-bada-amazing-taste-know-recipe-local18-9033052.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here