Last Updated:
ठंडी में बेहद पसंद की जाने वाली बंदा गोभी और आलू से बने टेस्टी पराठा बनाने की आसान विधि बताई गई है, इसे धनिया पत्ती या टमाटर की चटनी के साथ गरमा गरम परोसा जाता है. आइए जानते हैं इसको बनाने का आसान तरीका.
दरभंगा: ठंड के सीजन में पराठे हमारे मेनू में सबसे टॉप पर रहता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक टेस्टी पराठा बनाने का सरल उपाय, जो बंदा गोभी और उबले हुए आलू से बनाया जाता है. यह पराठा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है.
सामग्री:
1 बंदा गोभी
2-3 उबले हुए आलू
2 कप आटा
1 प्याज बारीक कटा हुआ
2-3 लहसुन की काली
1 इंच अदरक
2-3 हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार, तेल या घी
विधि:
1. सबसे पहले, बंदा गोभी को पतले आकार में काट लें.
2. एक कुकर में बंदा गोभी और आलू को उबालने के लिए डाल दें. दो से तीन सिटी लगने तक पकाएं.
3. जब आलू और बंदा गोभी उबल जाए, तो उसे एक बर्तन में डालकर पानी गरने के लिए छोड़ दें.
4. गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल और बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, अजमाइन डालकर थोड़ी देर भून लें.
5. जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाए, तो उसमें बंदा गोभी और आलू को डालकर अच्छे से लाल होने तक फ्राई करें.
6. एक बर्तन में दो कप आटा, थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से सान लें.
7. आटा का एक गोलाकार लोई बनाए, उसमें बंदा गोभी आलू का मैस किया हुआ चोखा डालें.
8. आटा लगाकर उसमें अच्छे से गोलाकार आकर मे बेल लें, फिर तवा को गैस चूल्हा पर चढ़ायें और उसमें थोड़ी सी रिफाईन लगाकर उसमें पराठे को डालकर अच्छे से सेक लें. जब आपका पराठा अच्छे से पक जाए तो पैलेट में निकाल कर आप इसे धनिया पत्ती की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ आनंद ले सकते हैं.
टिप्स:
बंदा गोभी और आलू को अच्छे से उबालना चाहिए, ताकि पराठा नरम हो. आप पराठे में अपने स्वादानुसार मसाले डाल सकते हैं. पराठे को गरमा गरम परोसना चाहिए, ताकि वह स्वादिष्ट लगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-desi-tasty-paratha-made-with-cabbage-and-boiled-potatoes-local18-ws-l-9911694.html

















