Home Food बच्चों के लिए हेल्दी स्वीट पोटैटो वेजेस रेसिपी और स्नैक तरीका

बच्चों के लिए हेल्दी स्वीट पोटैटो वेजेस रेसिपी और स्नैक तरीका

0
0


Sweet Potato Wedges Recipe : अगर आपका बच्चा रोज फ्राइड आलू और जंक फूड की जिद करता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं! स्वीट पोटैटो वेजेज आपके लिए एक परफेक्ट और हेल्दी ऑप्शन है, जो क्लासिक फ्राइड आलू से कहीं ज्यादा पौष्टिक और स्वाद में जबरदस्त है. बाहर से सुपर क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये वेजेज बच्चों को पहली बाइट में ही पसंद आ जाएंगे. खास बात यह है कि इन्हें बनाना बेहद आसान है और ये बच्चों के टिफिन से लेकर ईवनिंग स्नैक तक के लिए बेस्ट हैं. स्वीट पोटैटो वेजेज खासतौर पर उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जो जंक फूड से दूरी बनाकर कुछ हेल्दी लेकिन टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

शकरकंदी से बनाएं पोटैटो वेजेज़-

सामग्री-
इस रेसिपी के लिए आपको 3 शकरकंद, 3 टेबलस्पून जैतून का तेल, ¾ टीस्पून लहसुन पाउडर, ¾ टीस्पून चिली फ्लेक्स, 1½ टीस्पून ओरिगैनो, ¼ टीस्पून काली मिर्च, 1 टीस्पून ड्राई रोजमेरी या थाइम और स्वादानुसार नमक की जरूरत होगी.

बनाने की विधि-
सबसे पहले अपने ओवन को लगभग 430 डिग्री फारेनहाइट पर प्रीहीट करें. अब शकरकंद को अच्छे से धोकर आधा काट लें और फिर उन्हें समान आकार के वेजेज में काट लें. वेजेज को अच्छी तरह से सुखा लें ताकि वे ज्यादा क्रिस्पी बनें. आप चाहें तो इन्हें छिलके के साथ भी रख सकती हैं, इससे इसमें ज्यादा फाइबर मिलता है.

अब एक बड़े बाउल में वेजेज डालें और उसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं. एक अलग बाउल में लहसुन पाउडर, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, काली मिर्च, रोजमेरी और नमक को अच्छी तरह मिक्स करें. इस मसाले को वेजेज पर डालें और हाथों से टॉस करें ताकि हर पीस पर मसाले की हल्की लेकिन बराबर कोटिंग हो जाए.

बेकिंग ट्रे पर पार्चमेंट पेपर बिछाएं और वेजेज को थोड़ी दूरी पर रखें ताकि वे आपस में चिपकें नहीं. इन्हें पहले 15–20 मिनट तक बेक करें, फिर निकालकर पलट दें और दोबारा 10–15 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक बेक करें.

सर्व करने का तरीका-
तैयार स्वीट पोटैटो वेजेज को आप टोमैटो केचप, चीज़ी डिप या चिपोटल सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं. यह बाहर क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-sweet-potato-wedges-recipe-in-oven-for-healthy-snacks-easy-evening-food-for-kids-ws-el-9941283.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here