Last Updated:
Aligarh Famous Butter Chicken: अलीगढ़ का फूड कल्चर वैसे तो अपने देसी जायकों के लिए मशहूर है, लेकिन अगर बात हो नॉनवेज डिश की, तो रसलगंज स्थित एंबेसी होटल का नाम सबसे पहले लिया जाता है. यहां का बटर चिकन स्वाद, खुशबू और मलाईदार ग्रेवी के लिए इतना प्रसिद्ध है कि इसे शहर का बेस्ट माना जाता है.

अगर आप अलीगढ़ में हैं और नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो रसलगंज स्थित एंबेसी होटल का नाम ज़रूर सुनेंगे. यहां का बटर चिकन इतना मशहूर है कि लोग इसे खाने दूर-दूर से आते हैं. इसकी खासियत इसका गाढ़ा, मलाईदार ग्रेवी और मुलायम चिकन है जो मुंह में जाते ही घुल जाता है. होटल का माहौल साफ-सुथरा और फैमिली फ्रेंडली है.

एंबेसी होटल के बटर चिकन की सबसे बड़ी खासियत इसका दिल्ली-स्टाइल फ्लेवर है. शेफ खास मसालों और ताज़े मक्खन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे इसका स्वाद बिलकुल रेस्टोरेंट-लेवल का नहीं बल्कि दिल से देसी लगता है. जब गर्मागर्म बटर चिकन नान या रूमाली रोटी के साथ परोसा जाता है, तो उसकी खुशबू ही भूख को दोगुना कर देती है.

यहां के किचन में हाइजीन का खास ध्यान रखा जाता है. चिकन को पहले दही, नींबू और चुनिंदा मसालों में मेरिनेट किया जाता है, फिर तंदूर में हल्का-सा भूनकर बटर ग्रेवी में पकाया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया से इसका स्वाद न सिर्फ लाजवाब बनता है, बल्कि खाने के बाद भारीपन भी महसूस नहीं होता.

अगर आप घर पर एंबेसी होटल जैसा बटर चिकन बनाना चाहते है तो सबसे पहले बोनलेस चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च और नमक के साथ 2 घंटे मेरिनेट करें.फिर इसे हल्का तंदूरी या पैन फ्राई करें. ग्रेवी के लिए एक पैन में मक्खन डालकर उसमें प्याज़, टमाटर, काजू और मसाले डालें. जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसमें फ्राई किया हुआ चिकन डालें और ऊपर से क्रीम और कसूरी मेथी डालकर कुछ मिनट पकाएं. तैयार है रेस्टोरेंट जैसा बटर चिकन.

एंबेसी होटल में इस डिश की सर्विंग भी काफी आकर्षक होती है. ऊपर से बटर की डली, सजावट में क्रीम और धनिया की पत्तियां जो इसे और भी शानदार बना देती हैं. ग्राहक बताते हैं कि यहाँ का बटर चिकन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि मात्रा भी भरपूर मिलती है. एक प्लेट में दो लोग आराम से खा सकते हैं.

अब बात कीमत की करें तो यहां एक प्लेट बटर चिकन की कीमत 260 रूपये है. इसके साथ अगर आप बटर नान या तंदूरी रोटी लें तो पूरा मील 350 रूपये के अंदर तैयार हो जाता है. इस दाम पर इतना बेहतरीन स्वाद और क्वालिटी मिलना वाकई काबिले-तारीफ है.इसलिए लोग इसे खाने दूर दूर से यहां आते है.

अलीगढ़ के रसलगंज स्थित एंबेसी होटल का बटर चिकन अलीगढ़ के फूड लवर्स के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं. चाहे आप दोस्तों के साथ लंच करने जाएं या परिवार के साथ डिनर, एक बार इसका स्वाद लेने के बाद आप बार-बार लौटने से खुद को नहीं रोक पाएंगे. अगर आप अलीगढ़ में हैं, तो इस जगह का बटर चिकन ज़रूर ट्राई करें. स्वाद ऐसा कि जुबां पर हमेशा याद रह जाए.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/aligarh-aligarh-famous-creamy-butter-chicken-is-a-delight-for-everyone-local18-9785953.html

















