Home Food बनाएं हलवाई स्टाइल लटपटी आलू-मटर की सब्जी, साथ में सेंके पूड़ी, लगेगा...

बनाएं हलवाई स्टाइल लटपटी आलू-मटर की सब्जी, साथ में सेंके पूड़ी, लगेगा भंडारे में खा रहे खाना

0
1


दरभंगा: ठंड आते ही बिहार में मटर की सब्जी और आलू मिक्स हर घर में बनने लगती है. इसे बिहार का खाना भी कह सकते हैं, जो ठंड के मौसम में लोग बहुत ही चाव से खाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे व्यंजन की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पौष्टिक भी है. जी हां, हम बात कर रहे हैं आलू मटर की मसालेदार सूखी सब्जी की, जो आलू और मटर से बनाई जाती है. यह सब्जी न केवल बच्चों को पसंद आएगी, बल्कि बड़े भी इसे चाव से खाना पसंद करेंगे.

इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत
इस सब्जी को बनाने के लिए चार उबले हुए आलू, 100 ग्राम उबला हुआ हरा मटर, दो बारीक कटे हुए प्याज, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, दो बारीक कटी हरी मिर्च, चार से पांच बारीक कटी लहसुन की कलियां, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच हींग, एक तेजपत्ता, एक सुखी मिर्च, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर, स्वादानुसार नमक और दो चम्मच तेल की जरूरत होती है.

ऐसे बनती है लटपटी आलू मटर
विधि की बात करें तो सबसे पहले एक कुकर में एक गिलास पानी डालकर उसमें आलू और हरी मटर डालें और गैस चूल्हे पर रखकर तीन से चार सिटी लगने दें. इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर उबले हुए आलू को लगभग 10 मिनट तक भूनें. फिर उसमें उबला हुआ मटर डालें और इसे भी करीब 10 मिनट तक पकने दें. इसके बाद आलू और मटर को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें.

इसके बाद मसाले भूनने की बारी
अब मसाले की तैयारी के लिए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट लें. फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर उसमें तेल डालें और जीरा, हींग, तेजपत्ता और सुखी मिर्च का तड़का लगाएं. इसके बाद हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर लगभग 10 मिनट तक भूनें. फिर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छे से फ्राई करें.

पसंद से करें पानी, कम या ज्यादा
अब इसमें पहले से भुने हुए आलू और मटर डालकर अच्छी तरह चलाएं और एक कप पानी डालकर थोड़ी देर पकने दें. इसके बाद आलू मटर की मसालेदार सूखी सब्जी तैयार है, जिसे रोटी, पराठा या पूरी के साथ परोसा जा सकता है. आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से पानी कम या ज्यादा कर सकते हैं. हालांकि इस लटपटी सब्जी की बात ही अलग होती है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-spicy-dry-latpati-aloo-matar-sabzi-recipe-bihari-style-local18-ws-l-10082672.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here