Home Food बरौनी टू धनबाद…नहीं ये ट्रेन नहीं रेस्टोरेंट है, ट्रेन के डिब्बे में...

बरौनी टू धनबाद…नहीं ये ट्रेन नहीं रेस्टोरेंट है, ट्रेन के डिब्बे में बैठकर लें 120 स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा – Jharkhand News

0
2


Last Updated:

Dhanbad Rail Coach Restaurant: धनबाद में एक अनूठा रेस्टोरेंट खुला है जो रेल कोच रेस्टोरेंट है यानी ट्रेन के डिब्बे में बैठकर स्वादिष्ट खाने का मजा. यह फुली एसी है और यहां 120 से ज्यादा फूड आइटम सर्व किए जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

धनबाद. धनबाद शहर में एक अनोखी पहल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पुराना बाजार रेलवे स्टेशन के पीछे वाले हिस्से में धनबाद का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किया गया है. जिसने शुरू होते ही शहरवासियों और यात्रियों के बीच खास चर्चा छेड़ दी है. असली रेल के डिब्बे को सुंदर इंटीरियर के साथ नए रेस्टोरेंट के रूप में बदलकर तैयार किया गया है. यह पहल यात्रियों, परिवारों और युवाओं के लिए एक नया फूड स्पॉट बनकर उभरी है.

बरौनी टू धनबाद रेस्टोरेंट
इस रेल कोच रेस्टोरेंट का नाम बरौनी टू धनबाद रेल कोच रेस्टोरेंट रखा गया है. रेस्टोरेंट के मैनेजर दीनबंधु के अनुसार, इस रेस्टोरेंट का निर्माण करीब दो साल पहले किया गया था. नाम के पीछे दिलचस्प वजह यह है कि इसके मालिक का मूल रहने का स्थान बरौनी है. इसलिए बरौनी से धनबाद तक की भावनात्मक कड़ी को ध्यान में रखते हुए इसका नाम रखा गया.

ट्रेन वाला रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट में दूसरे एसी कोच वाला माहौल लगभग वैसा ही रखा गया है. ताकि ग्राहक ट्रेन में सफर जैसा ही अनुभव लेते हुए स्वादिष्ट खाना खा सकें. रेल के डिब्बे में करीब 40 लोग एक साथ बैठ सकते हैं. पूरी तरह एसी सुविधा के साथ यहां इंडियन, चाइनीज और तंदूरी खाने का खास इंतजाम किया गया है.

किस कीमत पर क्या
यहां ग्राहकों की पसंदीदा डिशों में पनीर कड़ाही, बिरयानी, वेज चाउमीन और मंचूरियन शामिल हैं. खास बात यह है कि स्वाद के साथ-साथ कीमतें भी किफायती रखी गई हैं. पनीर कड़ाही 250 रुपये, बिरयानी 200 रुपये, चाऊमीन 150 रुपये और मंचूरियन 200 रुपये में मिलता है, जिसमें 8 वेज मंचूरियन पीस मिलते हैं. वहीं तंदूरी रोटी, जो एक तवे के आकार की बड़ी साइज में दी जाती है, केवल 30 रुपये में मिलती है और इसमें अमूल बटर का इस्तेमाल किया जाता है.

120 से ज्यादा आइटम मिलते हैं
दीनबंधु बताते हैं कि रेस्टोरेंट में कुल 120 से ज्यादा आइटम मौजूद हैं और ग्राहक लगातार इनके स्वाद की तारीफ कर रहे हैं. यहां आने वाले लोगों के लिए खाने के साथ-साथ फोटो खींचने का भी अच्छा मौका रहता है, क्योंकि कोच की डिजाइन सोशल मीडिया फ्रैंडली है. यह रेस्टोरेंट धनबाद रेलवे डिवीजन की देखरेख में चलता है और जगह के कारण इसे ढूंढना भी आसान है. जो भी पुराना बाजार, रेलवे स्टेशन या आठ नंबर प्लेटफॉर्म की ओर जाता है, उसे यह कोच रेस्टोरेंट जरूर दिख जाता है.

अनोखे तरीके के कारण यह स्थान न सिर्फ खाने के शौकीनों बल्कि यात्रियों के लिए भी खींच का केंद्र बन गया है. आने वाले समय में यह धनबाद के फूड टूरिज्म में अपनी खास पहचान जरूर बनाएगा.

About the Author

authorimg

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

homelifestyle

बरौनी टू धनबाद…नहीं ये ट्रेन नहीं रेस्टोरेंट है, रेल के डिब्बे में खुला होटल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-first-rail-coach-restaurant-in-district-travel-feel-120-food-items-taste-budget-local18-ws-l-9919313.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here