Home Food बहुत खास हैं इस दुकान के तिल के लड्डू, लोगों के बीच...

बहुत खास हैं इस दुकान के तिल के लड्डू, लोगों के बीच रहती है भारी डिमांड, जानें दुकान का नाम?

0
11



Last Updated:

sesame laddus shop: आज हम आपको तिल के लड्डू की ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के लड्डुओं की लोगों के बीच भारी डिमांड है. रोजाना इस दुकान पर 2 क्विंटल लड्डुओं की खपत हो जाती है

बाड़मेर:-  देश भर में आज मकर सक्रांति मनाई जा रही है.  इस पर्व को लेकर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, जैसलमेर और जोधपुर में दान पुण्य का बड़ा महत्व माना जाता है, तो वहीं तिल के लड्डू के दान पुण्य का बड़ा अहम स्थान होता है. ऐसे में आज हम आपको तिल के लड्डू की ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के लड्डुओं की लोगों के बीच भारी डिमांड है. रोजाना इस दुकान पर 2 क्विंटल लड्डुओं की खपत हो जाती है, तो आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं, कि इनका स्वाद कैसा होगा, तो आपको इनकी दुकान कहां है, और लड्डू का क्या भाव है, बताते हैं.

तीन तरह के तिल के बनाते हैं लड्डू
आपको बता दें, कि बाड़मेर का कालूराम अग्रवाल परिवार 100 साल से तिल के लड्डू के काम में लगा हुआ है. सालों पहले का स्वाद और मिठास आज भी उनके लड्डू में मौजूद है. यही वजह है, कि बीते सप्ताह भर से इनकी दुकान पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. बता दें, कि बाड़मेर के ह्रदय स्थल सदर बाजार में ही माधुराम कालूराम अग्रवाल की दुकान के साथ ही उनका गोदाम भी है. अपने इस गोदाम में वह सफेद तिल, काले तिल और मिक्स तिलों के लड्डू बनाते हैं.

दुकानदार की तीसरी पीढ़ी देख रही है काम
अब कालूराम अग्रवाल की तीसरी पीढ़ी मयंक अग्रवाल इस काम को गोदाम में देखते हैं, वहीं माधुराम अग्रवाल दुकान पर ग्राहकों को अपने चिरपरिचित स्वाद से रूबरू करवाते नजर आते है.

200 रुपए प्रतिकिलो है लड्डू का रेट
मयंक अग्रवाल के मुताबिक मकर संक्रांति पर तिलों के लड्डू की काफी डिमांड रहती है. उनके यहां रोजाना डेढ़ से दो क्विंटल लड्डुओं की खपत हो जाती है. उनके यहां तिल के बने लड्डू 200 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिकते हैं. आगे वे बताते हैं, कि इस काम में लगे डेढ़ दर्जन मजदूरों को भी वह रोजगार दे रहे हैं. वहीं माधुराम के मुताबिक 100 साल से उनका परिवार तिल के लड्डू बनाने का काम करते आ रहे हैं.

homelifestyle

बहुत खास हैं इस दुकान के तिल के लड्डू, लोगों के बीच रहती है भारी डिमांड, जानें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-local18-news-sesame-laddus-this-shop-are-very-famous-in-barmer-local18-8959073.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here