Last Updated:
Rajsthani Food Ker Sangri Resipe : राजस्थान की पारंपरिक रसोई में केर सांगरी की सब्जी खास पहचान रखती है. रेगिस्तान में मिलने वाली केर और खेजड़ी की सांगरी से बनने वाला यह व्यंजन स्वाद और पोषण दोनों में अनोखा है. बाजार में इसकी कीमत करीब 1000 रुपये किलो तक पहुंच जाती है, इसलिए इसे बेहद खास और कीमती डिश माना जाता है.

राजस्थान की पारंपरिक रसोई अपने खास स्वाद और अनोखे व्यंजनों के लिए जानी जाती है. इन्हीं में से एक प्रसिद्ध डिश है केर सांगरी की सब्जी, जिसे रेगिस्तान का खास व्यंजन माना जाता है. यह केर नाम की जंगली बेरी और सांगरी यानी खेजड़ी की फलियों से बनाई जाती है. इसकी खास बात यह है कि बाजार में केर सांगरी लगभग 1000 रुपये किलो तक बिकती है, इसलिए इसे काफी कीमती भी माना जाता है. स्वाद और पौष्टिकता के कारण यह राजस्थान के घरों में बहुत पसंद की जाती है. आईए जानते हैं बादाम से भी महंगी केर और सांगरी से बनने वाली सब्जी की रेसिपी और इसके स्वास्थ्य फायदे.

आवश्यक सामग्री: गृहणी प्रिया ने बताया कि केर सांगरी की सब्जी बनाने के लिए आधा कप सूखे केर और डेढ़ कप सूखी सांगरी मुख्य सामग्री होती है. इसके अलावा पांच बड़े चम्मच तेल, एक चौथाई छोटा चम्मच हींग, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच सौंफ, 4 से 5 सूखी लाल मिर्च, तीन चम्मच धनिया पाउडर, दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, दो चम्मच अमचूर पाउडर, दो बड़े चम्मच फेंटा हुआ दही, एक चौथाई कप किशमिश, स्वादानुसार नमक और सजाने के लिए हरा धनिया चाहिए.

रेसिपी: इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूखे केर और सांगरी को अलग-अलग दो-तीन बार अच्छी तरह धो लें ताकि उनमें लगी मिट्टी साफ हो जाए. इसके बाद दोनों को अलग-अलग बर्तनों में 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. भिगोने के बाद इन्हें फिर से साफ पानी से धो लें. अगर सांगरी में डंठल लगे हों तो उन्हें निकाल दें. अब भीगे हुए केर और सांगरी को प्रेशर कुकर में दो कप पानी और थोड़ा नमक डालकर एक सीटी आने तक पकाएं. फिर पानी निकालकर इन्हें अलग रख दें.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अब एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें हींग, जीरा और सौंफ डालकर हल्का भूनें. फिर सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड चलाएं. इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और अमचूर डालकर मसालों को हल्का भून लें. अब उबले हुए केर और सांगरी डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर दही, किशमिश और नमक डालें आंच धीमी करके ढककर 6 से 8 मिनट तक पकाएं और आखिर में हरे धनिये से सजाकर परोसें.

स्वास्थ्य फायदे: केर सांगरी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ अंजू चौधरी ने बताया कि इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज, गैस तथा बदहजमी जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है और मधुमेह के मरीजों के लिए भी लाभदायक मानी जाती है. साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं.

केर सांगरी में कैल्शियम, आयरन और कई जरूरी खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं. इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए गर्मियों में इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव होता है. नियमित सेवन से दिल की सेहत भी बेहतर बनी रहती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-ker-sangri-recipe-and-benefits-of-rajasthans-expensive-and-nutritious-dish-local18-ws-l-10271309.html






