Monday, March 2, 2026
21 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

बाप रे बाप! ₹38000 किलो की मिठाई, 24 कैरेट सोने से दिल्ली में यहां दुबई स्टाइल में होती है तैयार, जानें रेसिपी


होमताजा खबरDelhi

बाप रे बाप! ₹38000 kg की मिठाई, 24 कैरेट सोने से दिल्ली में यहां होती है तैयार

Last Updated:

Delhi Shagun Sweets Sone Ki Mithai: दिल्ली के मौजपुर स्थित शगुन स्वीट्स में मुकेश बंसल की बहुत ही फेमस मिठाई की दुकान है. यहां दुकान के शेफ जगन्नाथ द्वारा 24 कैरेट सोने की लग्जरी मिठाई बनाई जाती है, जिसकी कीमत 38000 रुपये किलो है. इसके अलावा भी यहां 120 तरह की अलग मिठाई आपको मिल जाएगी.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: 24 कैरेट सोने के गहने तो आपने पहने ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी 24 कैरेट सोना खाया है. वह भी पूरे स्वाद के साथ. अगर नहीं तो आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की शाही मिठाई मिल रही है. यह मिठाई इतनी लग्जरी और शाही ठाठ वाली है कि इसकी कीमत भी बेहद ऊंची है. जितने रुपए में आप एक स्मार्टफोन खरीद लेंगे. उतनी इस सोने की मिठाई की कीमत है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सोने की मिठाई की कीमत 38000 रुपए है. इस सोने की मिठाई को प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स के साथ ही देसी घी में बनाया जा रहा है.

इस अनोखी मिठाई को दिल्ली के मौजपुर स्थित शगुन स्वीट्स द्वारा बनाया जा रहा है. हालांकि इस लग्जरी मिठाई को खास आदेश पर ही बनाया जाता है. यानी जब कोई आदेश देता है इसे बनाने का, तभी इसे उसके लिए बनाया जाता है. यही नहीं, जब आप इस मिठाई को खायेंगे तो यह मिठाई आपके मुंह में जाकर इस तरह घुल जाएगी कि आप इसके स्वाद में कहीं खो जाएंगे. ऐसी मिठाई ना आपने कभी देखी होगी और ना ही खाई होगी. इसका स्वाद बेहद लाजवाब है.

दुकानदार ने इस वजह से बनाई सोने की मिठाई

शगुन स्वीट्स के मालिक मुकेश बंसल ने बताया कि उनके यहां करीब 120 या 135 वैरायटी की मिठाइयां बनती हैं, लेकिन यह सारी मिठाइयां हर जगह आपको किसी न किसी फ्लेवर में या रंग रूप में मिल जाएंगी. ऐसे में हमने सोचा कि क्यों ना कुछ अलग और हटकर किया जाए. तब हम लोगों ने एक मीटिंग शेफ के साथ की. यानी उस शेफ के साथ जो उनके यहां मिठाइयां बनाते हैं. तब उन्होंने बताया कि उन्होंने दुबई में लंबे वक्त तक एक मिठाई की दुकान पर काम किया था. वहां पर मिठाइयों पर वह चांदी का वर्क नहीं, बल्कि सोने का वर्क लगाते थे और प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स डालते थे. देसी घी में उसे बनाकर पब्लिक तक पहुंचाने थे और वहां के लोगों को यह मिठाई काफी पसंद आई थी.

शगुन स्वीट्स के मालिक मुकेश बंसल ने आगे बताया कि तब उन्होंने शेफ जगन्नाथ से कहा कि ऐसी ही एक अनोखी मिठाई यहां पर भी बनाएं. तब शेफ ने अलग-अलग जगहों से कई प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स मंगाए और उसके बाद गोल्डन वर्क लगाकर सोने की मिठाई बना दी. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस सोने की मिठाई को लॉन्च किया था. तब सोना सस्ता चल रहा था, जिस वजह से इस मिठाई की कीमत 16000 रुपए किलो थी, लेकिन अब सोना महंगा हो गया है तो सोने का वर्क भी महंगा हो गया है. इस वजह से इसकी कीमत 38000 रुपए किलो हो गई है.

इस मिठाई के सीक्रेट होते हैं ड्राई फ्रूट्स

यह गोल्डन मिठाई यानी सोने की मिठाई को बनाने वाले शेफ जो कि कई सालों से शगुन स्वीट्स पर काम कर रहे हैं, जिन्होंने गोल्डन मिठाई से देश की राजधानी दिल्ली को रूबरू कराया है. उनका नाम जगन्नाथ है. उन्होंने बताया कि इस सोने की मिठाई को बनाने में काफी वक्त लगता है. जो ड्राई फ्रूट्स इसमें डाले जाते हैं. वो सीक्रेट होते हैं. क्योंकि उनकी सीक्रेट रेसिपी है. इसीलिए सारे ड्राई फ्रूट्स का नाम वह नहीं बता सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि सारे ड्राई फ्रूट्स को काटने में और इस सोने की अनोखी और लग्जरी मिठाई को बनाने में काफी वक्त लगता है और जब स्पेशल ऑर्डर आता है. तब इस मिठाई को तैयार किया जाता है.

About the Author

authorimg

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/delhi/shagun-sweets-launches-24-carat-gold-sweets-in-delhi-sone-ki-mithai-local18-ws-l-10232627.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img