Kali Mirch Aur Makhane Ke Laddu: उत्तर भारत, राजस्थान समेत पूरे देश में इस समय भयानक होती बारिश ने मौसम के मिजाज को एकदम बदल दिया है. जहां अभी तक AC से भी गर्मी लग रही थी, वहीं तेज होती बारिश और बदलते मौसम ने पंखों में भी हल्की ठंड महसूस करने को मजबूर कर दिया है. मौसम बदलते ही सबसे पहले असर आपको सर्दी-जुकाम और खांसी के तौर पर दिखने लगता है. लेकिन इस हल्की ठंड का जुगाड़ कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने लड्डू बनाकर निकाला है. भारती सिंह ने हल्की सर्दी में अपने बच्चे को देने के लिए मखाने-चने और काली मिर्च के लड्डू बनाए हैं. ये लड्डू भारती की बहन ने बनाए हैं, जिसकी रेसिपी उन्होंने अपने व्लॉग में शेयर की है.
हाल ही में एक्ट्रेस देबीना के पोडकास्ट में भारती ने बताया कि वो अपने बच्चे को अभी तक बाहर का खाना जैसे चॉकलेट, चिप्स वगैरह नहीं देती हैं. वहीं उन्होंने अपने बेटे गोला को अभी तक चीनी नहीं चखाई है. वह उसे गुड या खजूर ही मीठे के तौर पर खिलाती हैं. ऐसे में बेटे की सेहत को ध्यान में रखते हुए भारती की बहन ने ये सेहतमंद लड्डू तैयार किए हैं जो न केवल बेहद स्वादिष्ट हैं बल्कि हेल्दी भी हैं. तो चलिए बताते हैं आपको इसकी मजेदार रेसिपी.
मखाने, चने और काली मिर्च के लड्डू
– जैसा की नाम से ही पता है, आपको इन लड्डुओं को बनाने के लिए मखाने, चना और काली मिर्च चाहिए. इसके अलावा आपको ड्राइफ्रूट्स भी लेने हैं.
– सबसे अच्छी बात है कि इन लड्डुओं में मीठे के लिए चीनी या गुड का इस्तेमाल नहीं किया गया है. बल्कि इसके लिए मिश्री को पीस कर प्रयोग लेना है.
– सबसे पहले चना, मखाने और काली मिर्च को हल्का भूनना है. इसमें कोशिश करें कि चने का ऊपर का काला वाला छिलका हटा लें.
– जब तीनों चीज़ रोस्ट हो जाएं, तो इन्हें हल्का ठंडाकर के मिक्सी में पीस लें. मखाने, चना और काली मिर्च के साथ ही आपको मिश्री को भी पीसना है. अगर आप पिसी हुई मिश्री ले रहे हैं तो उसे ऐसे ही इस्तेमाल कर लें.
इस लड्डू को बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खा सकते हैं.
– अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें पहले पिसा हुआ चना और मखाने डालकर इसे मिक्स करें. इसके बाद इसमें ड्राईफ्रूट्स भी डाल लें और इस सारी सामग्री को घी के साथ कढ़ाई में मिक्स कर लें.
– याद रखें, आपको हल्की आंच पर इसे बस मिक्स करना है. जब सारी सामग्री मिक्स हो जाए तो इसमें काली मिर्च का पाउडर और मिश्री मिला लें. जब इस पूरी सामग्री में हल्की खुशबू आ जाए, तो इस मिक्सचर को एक बर्तन में निकालकर इतना ठंडा कर लें, कि आप इसे हाथ से पकड़ सकें. इस मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें.
– अब इससे लड्डू बांध लें. ये लड्डू आप बच्चों को दिन में एक बार दें तो सर्दी-जुकाम नहीं होगा. साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी होगा. इस लड्डू को बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खा सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : September 12, 2024, 18:58 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-comedian-bharti-singh-sister-made-kali-mirch-aur-makhane-ke-laddu-recipe-in-hindi-watch-video-8681864.html







