Last Updated:
Samastipur Nashta Of Kachari, Aalo Chaap, Murahi: बिहार का देसी नाश्ता करना है तो समस्तीपुर की इस दुकान पर आइये. मुरही-कचरी और आलू चॉप का ये कॉम्बिनेशन आपकी आत्मा तक को खुश कर देगा. दाम बेहद कम और स्वाद में दम….और पढ़ें
दूर-दराज से आने वाले लोग यहां के नाश्ते को बड़े चाव से खाते हैं और कहते हैं कि ऐसा स्वाद कहीं और नहीं मिलता. यहां का नाश्ता लोग बड़े चावल कहकर मांगते हैं, क्योंकि यह पेट भी भरता है और दिल भी खुश करता है. साथ ही कीमत ऐसी है कि किसी को सालती नहीं है.
इस दुकान के संचालक सरोज कुमार बताते हैं कि उन्होंने इस दुकान की शुरुआत करीब 5 साल पहले की थी. शुरुआत भले ही छोटी थी, लेकिन लोगों के भरोसे और स्वाद के दम पर आज यह दुकान बड़ी पहचान बना चुकी है. वे बताते हैं कि हम कचरी और चाप में कोई रेडीमेड मसाला नहीं डालते, सब कुछ घर पर तैयार होता है, प्याज, लहसुन, सौंफ, हरी मिर्च, जीरा से लेकर हर चीज देसी और ताजा होती है.
रोजाना 500 से ज्यादा ग्राहकों की पसंदीदा जगह
सरोज कुमार बताते हैं कि हमारे यहां हर दिन 500 से भी अधिक ग्राहक आते हैं. सुबह से दोपहर तक यहां भीड़ लगी रहती है. खासकर ऑफिस जाने वाले लोग, बस पकड़ने वाले यात्री और कॉलेज के छात्र यहां जरूर रुकते हैं. कई बार तो लोग सिर्फ इस दुकान का स्वाद चखने के लिए ताजपुर आते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-tajpur-special-nashta-shop-kachari-aalo-chaap-murahi-in-15-rupees-with-chutney-tastes-best-good-on-pocket-desi-style-local18-ws-kl-9561571.html






