How to make makki ki roti soft: हर दिन हम सभी गेहूं के आटे से बनी रोटियों का सेवन करते हैं. गेहूं के आटे की रोटियां खाना फायदेमंद है, लेकिन जब सर्दियां आती हैं तो आप अपने फूड हैबिट को बदल सकते हैं. ठंड के मौसम में काफी लोग मक्के की रोटी और सरसों का साग खाना पसंद करते हैं. बात करें मक्के की रोटी (makki ki roti) की तो ये शरीर को अंदर से गर्म रखता है. मक्के के आटे की रोटियां खाने से पाचन भी दुरुस्त रहता है. हालांकि, कुछ लोग सही तरीके से मक्के की रोटियां नहीं बना पाते हैं और ये बेहद सख्त और कड़ी बन जाती हैं, जिसे खाना भी मुश्किल होता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? जब भी आप मक्के की रोटी बनाते हैं तो वह सॉफ्ट नहीं बनती है. चलिए हम आपको बताते हैं मुलायम मक्के की रोटियां बनाने के सिंपल टिप्स-
सॉफ्ट मक्के की रोटी बनाने का आसान तरीका (how to make makki ki roti)
– कुछ लोगों ढाबा स्टाइल मक्के की रोटी नहीं बना पता हैं. वह बेहद सख्त, कड़ी बन जाती है और बेलते समय भी रोटी टूटने फटने लगती है. मक्के या बाजरे का आटा गेहूं के आटे की तरह गूंथने पर चिपकता नहीं है. छूने पर जैसे ये टूटते हैं. ऐसे में रोटी बेलते समय भी ये गोल नहीं बनते और टूट जाते हैं. ऐसे में जब भी आप मक्के की रोटी बनाएं तो आटा गूंथते समय उसमें आधा कप गेहूं का आटा भी मिक्स कर दें.
– आप दो कप मक्के का आटा लें तो उसमें आधा कप गेहूं का आटा डालें. इससे ज्यादा डालेंगे तो मक्के के आटे का स्वाद नहीं आएगा. आप इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं, ताकि रोटी का रंग बदल जाए. आटा गूंथने के लिए ठंडा पानी न लें. इसे गर्म पानी से गूंथें. थोड़ी देर रेस्ट करने दें. अब लोई बनाकर बेलें. थोड़ा-थोड़ा गेहूं का आटा लगाकर बेलेंगे तो ये टूटेगा नहीं.
– आप चाहें तो आटा गूंथते समय 1 बड़ा चम्मच तेल या घी डाल दें. इससे भी आटा मुलायम होगा और बेलने में आसानी होगी. ये रोटी बेलते समय चकले पर चिपक कर टूटेगी नहीं.
-अब गैस पर तवा रखकर अच्छी तरह से गर्म करें. बेली हुई मक्के की रोटी को तवे पर रखें. आप बहुत पतली या बहुत मोटी रोटी न बेलें. मीडियम साइज में रोटियां बेलें. एक तरफ जब रोटी सिक जाए तो उसे पलट दें. आपको तेल में सेक कर मक्के की रोटी खानी है तो दोनों तरफ अच्छी तरह से तेल या घी लगाकर उलट-पलट कर सेक लें. बिना तेल लगा रोटी खानी है तो गैस पर सेकें. गैस पर सेकने से भी मक्के की रोटी आपकी आसानी से फूली और मुलायम बनेगी. इस रोटी पर आप घी या मक्खन लगाकर सरसों के साग, आलू मेथी की सब्जी आदि के साथ गर्मागर्म खाने का मजा लें.
इसे भी पढ़ें: Winter Special Food: ब्रेकफास्ट में बनाएं फ्रेश मेथी साग के पराठे, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, जानें रेसिपी
FIRST PUBLISHED : November 19, 2024, 12:22 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-makki-ki-roti-soft-round-and-puffy-mix-these-2-thing-in-makke-ka-atta-while-kneading-dough-in-hindi-8843921.html







