Home Food बेसन के लड्डू की आसान रेसिपी – घर पर बनाएं स्वादिष्ट मिठाई.

बेसन के लड्डू की आसान रेसिपी – घर पर बनाएं स्वादिष्ट मिठाई.

0
2


Food, हमारे देश में कई लोगों को मीठा काफी पसंद होता है. हमारे यहां पर कोई मेहमान भी आये, तो खाने में मीठा होता ही है. अगर घर के लोगों की भी बात करें, तो कोई स्वीट न हो तो गुड़ भी चल जाता है. लेकिन मीठा होना चाहिए. इसके लिए आज हम आपको यहां एक आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको आप आसानी से बना सकते हैं. तो आइए बनाते हैं.

बेसन के लठ्ठू की सामग्री

बेसन
पिसी चीनी
मलाई
कसा हुआ नारियल
जायफल चाहिए

बेसन के लड्डू की आसान रेसिपी

1. सबसे पहले बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई को गर्म करें.

2. कढ़ाई गर्म होने पर गैस धीमी कर दें और उसमें बेसन सेंकें.

3. अगर आप चाहें तो बेसन में रंग डाल सकते हैं, यह ऑप्शनल है.

4. अब बेसन में मलाई अच्छी तरह मिलाएं और इस मिक्सचर को हल्की आंच पर सेंकें.

5. कढ़ाई में कसा हुआ नारियल और जायफल या इलायची डालें और सभी चीजें अच्छी तरह मिला लें.

6. गैस बंद कर मिक्सचर को एक कटोरे में निकाल लें. इसमें पिसी चीनी मिलाएं.

7. चाहें तो आखिर में थोड़ा दूध डाल सकते हैं, जिससे लड्डू बनाना आसान हो जाएगा.

8. अब इस मिक्सचर से लड्डू बनाएं. गार्निशिंग के लिए कसा हुआ नारियल इस्तेमाल कर सकते हैं.

अब आप इन लड्डुओं को सर्व करें. बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को ये लड्डू बहुत पसंद आएंगे. हलवाई जैसे बेसन के लड्डू बनाने के लिए इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-if-you-also-like-to-eat-sweets-then-definitely-try-besan-lattu-you-will-forget-to-buy-it-from-the-market-ws-d-9131637.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here