Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Lakhimpur Khiri Famous Kachori: लखीमपुर जिले लोग खाने-पीने के काफी शौक़ीन हैं. अगर उन्हें किसी जगह का स्वाद भा गया, तो उस खाने के लिए वो कितनी भी दूरी तय कर जा सकते हैं, लखीमपुर शहर की फेमस है लवली की कचौड़ी -खस…और पढ़ें
लवली की कचौड़ी
अतीश त्रिवेदी /लखीमपुर : अगर आप भी नाश्ता में कचौड़ी खाने का शौक रखते हैं, तो सुबह लखीमपुर शहर में इस दुकान पर बहुत ही टेस्टी कचौड़ियां मिलती हैं, लखीमपुर शहर में संकटा देवी मंदिर के पास वाली गली में कचौड़ियों की फेमस दुकान है, जहां सुबह होते ही नाश्ते के लिए लोगों की भीड लगती है. नाश्ते में इस दुकान की कचौड़ी, खस्ता, मसाले के आलू, सब्जीपूड़ी की एकप्लेट ₹20 की मिलती है.
सुबह के नाश्ते के लिए यहां काफ़ी दूर दूर से लोग आते हैं और इंतजार करते भी हैं. स्वाद ऐसा है कि जो एक बार इनके यहां खाने के लिए आता है. वह स्वाद नहीं भूल पाता है और बार-बार आता है.
सर्दियों के मौसम में अगर लाजवाब कचौड़ी मिल जाए, तो खाते ही दिल खुश हो जाता है. ग्राहक चंदन गुप्ता ने बताया कि लवली कचौड़ी के नाम से मशहूर लखीमपुर की इस दुकान पर हम लगातार 5 वर्षों से सुबह का नाश्ता करने के लिए आते हैं और लोगों की यहां काफी भीड़ भी लगी रहती है. क्योंकि लखीमपुर शहर में खास तरीके से उनके यहां कचौड़ी तैयार की जाती है. जो उनके यहां की एक बार कचौड़ी का स्वाद ले लेता है वह इस दुकान को भूलता ही नहीं है.
दुकान संचालक राकेश शर्मा ने Bharat.one से बातचीत करते हुए बताया कि हम बीते करीब 25 सालों से लगातार लखीमपुर शहर में कचौड़ी, खस्ता, दही बड़ा, सब्जी पूड़ी, मसाले के आलू बनाते हैं और हमारे यहां खास तरीके से सब्जी को तैयार किया जाता है. हम मसाले को अपने घर पर तैयार करते हैं और हमारे यहां हर प्लेट ₹20 की मिलती है.
Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh
January 21, 2025, 14:15 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delicious-kachori-is-available-in-lovely-kachori-shop-in-lakhimpur-kheri-local18-8975428.html

















