Last Updated:
Aurangabad Famous Rasgulla and Peda: औरंगाबाद जिले का बारूण स्थित अमर महाजन का रसगुल्ला और पेड़ा अब ब्रांड बनने जा रहा है. इसकी अब ऑनाइलन बिक्री करने की योजना है. बकायदा इसके लिए एप भी बनाया गया है. 55 वर्ष पुरा…और पढ़ें
रसगुल्ला बनाते कारीगर
हाइलाइट्स
- अमर महाजन का रसगुल्ला और पेड़ा अब ब्रांड बनेगा.
- ऑनलाइन बिक्री के लिए एप लॉन्च की तैयारी.
- ग्राहकों को फ्री होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी.
औरंगाबाद. बिहार के औरंगाबाद जिले में कई ऐसे व्यंजन हैं, जो जिलेभर में प्रसिद्ध है. वहीं कई व्यंजन जिले से बाहर राजधानी पटना में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रहे हैं. औरंगाबाद जिला स्थित बारुण के 55 वर्षों से प्रसिद्द अमर महाजन का रसगुल्ला और पेड़ा अपनी अलग पहचान बना चुका है. रसगुल्ला और पेड़ा की सेलिंग भी जबरदस्त हो रही है. अब इसकी ऑनलाइन बिक्री की योजना बनाई जारही है. इसके लिए दुकानदार ने एप भी डिजाइन कर लिया है.
55 वर्षों से स्वाद का क्रेज है बरकरार
इस दुकान के मालिक राजेश महाजन ने बताया कि दादा अमर महाजन ने 1970 में ही झोपड़ी में रसगुल्ला और पेड़ा बनाने की दुकान की शुरुआत की थी धीरे-धीरे मांग बढ़ती गई. दादा के बाद पिता ने इस दुकान को संभाल लिया. बता दें कि इस दुकान का पेड़ा और रसगुल्ला जिले भर में प्रसिद्ध हैं. यहां रोजाना लगभग 5 क्विंटल से अधिक रसगुल्ले की बिक्री होती है.राजेश महाजन ने बताया कि अब रसगुल्ले और पेड़े को ऑनलाइन बेचने की तैयारी में हैं.
15 क्विंटल दूध से रसगुल्ला होता है तैयार
राजेश महाजन ने बताया कि रोजाना 15 क्विंटल से अधिक दूध से छेना तैयार किया जाता है और उससे रसगुल्ला बनाया जाता है. उन्होंने बताया कि रसगुल्ला में किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती है. यही कारण हैं कि लोग दूर-दूर से यहां का रसगुल्ला और पेड़ा खरीदने आते हैं. राजेश महाजन ने बताया कि हल्दीराम, प्रमोद और बीकानेर जैसे फूड कंपनी के तर्ज़ पर उन्होंने भी रसगुल्ला की पैकिंग शुरू कर जिले से बाहर सप्लाई करना शुरू किया है.
ग्राहकों के लिए फ्री होम डिलीवरी की सुविधा
दुकानदार ने बताया कि इसके लिए अपने प्रोडक्ट को पटना खादी मॉल सहित अन्य मिठाई दुकान में भेजा है. वहीं जिले के कई दुकानों में भी थोक रेट पर भेजा जा रहा है. बता दें कि दुकानदार ने महाजन रसगुल्ला वाला नाम से एप भी बनाया है, जिसको दादा की 17वें पुण्यतिथि पर लॉन्च करने की योजना है. राजेश महाजन ने बताया कि एप के माध्यम से ग्राहकों तक फ्री होम डिलीवरी देने की योजना है, ताकि दोनों प्रोडक्ट को ब्रांड बना सकें.
Aurangabad,Bihar
March 17, 2025, 15:09 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-aurangabad-famous-sweets-amar-mahajans-rasgulla-and-peda-become-a-brand-preparing-to-launch-the-app-local18-9105538.html

















