Home Food भरतपुर की सर्दियों का मीठा खजाना है मुरमुरा गब्बा, स्वाद और गर्माहट...

भरतपुर की सर्दियों का मीठा खजाना है मुरमुरा गब्बा, स्वाद और गर्माहट का अनोखा संगम, स्वाद जो लोटा देता है बचपन की मिठास!

0
1


Last Updated:

सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में गर्म और पौष्टिक चीजों की मांग तेजी से बढ़ जाती है. इस मौसम में लोग ऐसी खाद्य वस्तुओं को खास तौर पर पसंद करते हैं जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हों बल्कि शरीर को ठंड से बचाने में भी मदद करें इन्हीं देसी चीजों में से एक है. मुरमुरा गब्बे जो भरतपुर की सर्दियों में एक खास पहचान होते है.गुड़ और मुरमुरा से तैयार होता है.

news 18

सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में गर्म और पौष्टिक चीज़ों की मांग तेजी से बढ़ जाती है. इस मौसम में लोग ऐसी खाद्य वस्तुओं को खास तौर पर पसंद करते हैं, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हों बल्कि शरीर को ठंड से बचाने में भी मदद करें. इन्हीं देसी चीज़ों में से एक है मुरमुरा गब्बा, जो भरतपुर की सर्दियों में एक खास पहचान बन गया है. गुड़ और मुरमुरा से तैयार होने वाला यह गब्बा स्वाद, सेहत और गर्माहट तीनों का शानदार मेल है.

news 18

भरतपुर की गलियों और चौराहों पर सर्दियों के शुरू होते ही गब्बे बनाने और बेचने वालों की दुकानें सज जाती हैं. बड़े-बुज़ुर्गों से लेकर छोटे बच्चों तक हर किसी को इसका मीठा कुरकुरापन बेहद पसंद आता है.स्थानीय लोग इसे गब्बा नाम से ही जानते हैं और यह जायका वर्षों से सर्दियों की खास परंपरा का हिस्सा रहा है.

news 18

मुरमुरा गब्बे की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह गुड़ से तैयार की जाती है. गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाकर उसमें मुरमुरे मिलाए जाते हैं और फिर छोटे-छोटे गोल आकार में जमाया जाता है. यह प्रक्रिया जितनी सरल लगती है उतनी ही मेहनत और अनुभव मांगती है. सही तापमान और सही मिश्रण ही गब्बे को उसका कुरकुरा और खास स्वाद देता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

news 18

यही कारण है कि शहर के पुराने और अनुभवी कारीगरों के बनाए गब्बे की बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. मुरमुरा गब्बा सर्दियों में बेहद लाभकारी माना जाता है. गुड़ शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जा और गर्माहट देता है. वहीं मुरमुरे पाचन के लिए हल्के होते हैं, यह बच्चों के लिए तो स्वादिष्ट ट्रीट है ही बुज़ुर्गों के लिए भी एक सुरक्षित और पौष्टिक है.

news 18

सर्द हवाओं में गब्बे का स्वाद लोगों को अक्सर पुराने दिनों की याद भी दिला देता है. स्थानीय दुकानदारों के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक मुरमुरा गब्बे की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है. कई परिवार घर में भी इसे बनाते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाला पारंपरिक स्वाद सभी को अपनी ओर खींचता है. जो खाने में काफी स्वादिष्ट और लाजवाब होता है.

news 18

कुल मिलाकर भरतपुर की सर्दियों में मुरमुरा गब्बे सिर्फ एक जायका नहीं बल्कि स्थानीय संस्कृति और मौसम की पहचान बन चुका है. मीठे कुरकुरे और ऊर्जा से भरपूर ये गब्बे हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं और आने वाले सालों तक यह परंपरा ऐसे ही जारी रहेगी अब यह है अब यह मुरमुरे गब्बे भरतपुर में काफी अधिक लोगों को पसंद आ रहे हैं.

homerajasthan

सर्दियों में स्वाद व सेहत के लिए भरतपुर का मुरमुरा गब्बा है लोकप्रिय


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/rajasthan/bharatpur-bharatpur-famous-murmura-gabba-local18-ws-kl-9938251.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here