Last Updated:
Makar Sankranti Recipe: 14 जनवरी को देशभर में अलग-अलग तरीके से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन तिल, खासतौर पर काले तिल खाने की खास परंपरा है. हालांकि, कुछ लोग काला तिल घर पर नहीं बना पाते और अगर बनाते भी हैं तो…और पढ़ें
काले तिल में आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होती है. Image: Canva
How to make kale til ka laddu: मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) का पर्व खुशियों और उमंगों के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर काले तिल (Black sesame) का लड्डू बनाने और खाने की पारंपरा है. काले तिल, गुड़ और घी से बने ये लड्डू स्वाद में तो लाजवाब होते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. काले तिल में आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होती है, जो शरीर को गर्माहट प्रदान करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है. यह लड्डू घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं और मकर संक्रांति की खुशियों को दोगुना कर सकते हैं. जानिए, इसे बनाने की सरल विधि.
स्वादिष्ट काले तिल का लड्डू इस तरह बनाएं-
सामग्री-
– काला धुला तिल – 250 ग्राम
– नारियल का बूरा – 50 ग्राम
– गुड़ – 50 ग्राम
– घी – 100 ग्राम
– ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू) – आधा कप
– इलायची पाउडर – 1 चम्मच
बनाने की विधि-
1.सबसे पहले, काले तिल को घी में हल्का सा भून लें. तिल को अच्छे से भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
2.अब गुड़ को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक पैन में थोड़ा पानी डालकर उसकी चाशनी बना लें. जब गुड़ पूरी तरह से घुल जाए और चाशनी तैयार हो जाए, तो उसे आंच से उतार लें.
3.फिर, इसमें भुने हुए तिल, नारियल का बूरा, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
4.अब इसमें 1 चम्मच घी डालकर मिश्रण को हल्का सा ठंडा होने दें. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो हथेली पर घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें.
इसे भी पढ़ें:कभी लंच में घर वालों को खिलाएं कोकोनट राइस, फ्लेवर से है भरपूर, बनाना भी है बहुत आसान, देखें वीडियो रेसिपी
5.लड्डू तैयार हैं, अब इन्हें ठंडा होने के लिए रखें और फिर इनका आनंद लें.
इन लड्डुओं को खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और यह मकर संक्रांति के त्योहारी मौसम के लिए एक परफेक्ट व्यंजन भी है. हालांकि बनाने से पहले इसे 5 से 6 बार साफ पानी में धोना बहुत जरूरी है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-makar-sankranti-2025-recipe-make-kale-til-ka-laddu-at-home-in-easy-way-follow-these-steps-or-black-sesame-health-benefits-8951400.html







