Agency:Bharat.one Rajasthan
Last Updated:
मच्छर के पकौड़े दरअसल एक विशेष और पारंपरिक डिश है, जो भरतपुर के बयाना बाजार मे बनाये जाते हैं. इन पकौड़ों का नाम भले ही अजीब लगे, लेकिन इनका स्वाद ऐसा है कि जो एक बार इन्हें चखता है, वह इनका दीवाना बन जाता है.
मच्छर के स्पेशल पकोड़े
भरतपुर:- सर्दियों का मौसम आते ही ठंडी हवाओं के बीच गरमागरम पकौड़े खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन बात अगर भरतपुर के मच्छर के पकौड़ों की हो, तो नाम सुनते ही हर कोई चौंक जाता है. यह नाम जितना मजाकिया लगता है, उतना ही अनोखा और लाजवाब है. खास बात यह है कि लोग इसे चखने के लिए दूर-दूर से आते हैं. मच्छर के पकौड़े दरअसल एक विशेष और पारंपरिक डिश है, जो भरतपुर के बयाना बाजार मे बनाये जाते हैं. इन पकौड़ों का नाम भले ही अजीब लगे, लेकिन इनका स्वाद ऐसा है कि जो एक बार इन्हें चखता है, वह इनका दीवाना बन जाता है.
एक चटनी बढ़ा देती है स्वाद
इसे बनाने में बेसन मसाले और अन्य पारंपरिक सामग्रियों का इस्तेमाल होता है. हालांकि इसे खास बनाने का राज है. इसकी अनोखी विधि और इसके साथ परोसी जाने वाली लाल चटनी लोगों को काफी अधिक पसंद आती है. बयाना बाजार में सर्दियों के मौसम में मच्छर के पकौड़ों की मांग काफी बढ़ जाती है. ठंड के दिनों में जब गरमागरम पकौड़े और खास चटनी का मेल होता है, जो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. इन्हें परोसने का तरीका भी बेहद खास होता है. पकौड़े को पहले शुद्ध सरसों के तेल में तला जाता है और कुरकुरा बनाया जाता है. फिर इसे खट्टी-मीठी लाल चटनी के साथ परोसा जाता है.
अपने अनोखे नाम की वजह से फेमस
भरतपुर के लोगों के बीच यह डिश सिर्फ अपने स्वाद की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे नाम की वजह से भी चर्चा का विषय बनी रहती है. जिन लोगों ने इसे चखा है, वे बताते हैं कि इसका स्वाद दूसरी जगह पर नहीं मिल सकता है. बयाना बाजार में इसका स्वाद लेने वालों की भीड़ हर समय लगी रहती है. भरतपुर में यह मच्छर के पकौड़े लगभग 20 साल से बरकरार हैं. इन पकौड़ों का भाव बाजार में 200 रुपए प्रति किलो तक रहता है. सर्दियों में अगर आप भरतपुर या इसके आसपास के इलाकों में हैं, तो मच्छर के पकौड़ों का स्वाद लेना मत भूलिए.
Bharatpur,Rajasthan
January 23, 2025, 15:39 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-taste-machhar-ke-pakode-famous-in-city-popular-special-recipe-high-demand-winter-local18-8980697.html







