Home Food मुंबई का कोरियन डोसा रेसिपी और स्वाद, घर पर बनाएं आसान तरीके...

मुंबई का कोरियन डोसा रेसिपी और स्वाद, घर पर बनाएं आसान तरीके से.

0
0


Last Updated:

मुंबई में नया कोरियन डोसा वफ़ल जैसा क्रंची, चौरस आकार, और एक ही बार में दो अलग स्वाद! प्याज़-पनीर मसाला और कोरियन सॉस के संग, यह डोसा बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा. घर पर सिर्फ ₹100 में बना सकते हैं, या कैफ़े में ₹250–₹300 में ट्राय करें!

Bharat.one

क्या आप भी हर रोज़ एक जैसा नाश्ता कर-कर के थक गए हैं और कुछ नया और हटके ट्राय करना चाहते हैं? तो आप मुंबई का यह नया कोरियन डोसा एक बार जरूर ट्राय करें. इसे मुंबई के अलावा कहीं और नहीं बनाया जाता. दिखने से लेकर स्वाद तक, यह बाकी के सभी डोसे से अलग है, इसका आकार वफ़ल जितना होता है. 

Bharat.one

नार्मल भारतीय डोसा जहां गोल आकार का होता है, वही यह कोरियन डोसा चौरस (चौकोर) आकार में मिलता है. मैसूर डोसा और मसाला डोसा रोटी जैसे बेस से बनते हैं, लेकिन कोरियन डोसा किसी जाली (नेट) की तरह छिद्रदार दिखाई देता है. सामान्य डोसा भारतीय स्वाद देता है, जबकि कोरियन डोसा एक ही बार में दो अलग-अलग स्वाद का अनुभव कराता है.

Bharat.one

डोसा बनाने से पहले उसका मसाला तैयार करना पड़ता है. इसके लिए प्याज़, शिमला मिर्च और टमाटर को भूनें, फिर उसमें पनीर डालकर भुर्जी जैसा बना लें. कोरियन स्वाद के लिए इसमें कोरियन नूडल्स मसाला या कोरियन सॉस के साथ मयोनेज़ डालें और पकने के बाद उतार लें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Bharat.one

कोरियन डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उड़द दाल को रात भर पानी में भिगो दें. सुबह इसका घोल तैयार कर लें. फिर इसे एक बॉटल में डालें और बॉटल के ढक्कन में छेद करके पतली-पतली 10 लाइनें एक तरफ़ से बनाएं, फिर 10 लाइनें दूसरी तरफ़ से. इसे धीमी आँच पर पकने दें और पकने के बाद उस पर हल्का घी या बटर लगाएं.

Bharat.one

इसके बाद इस पर तैयार किए हुए मसाले को लगाएं और ढेर सारा चीज़ डालें. आप इसमें चीज़ स्लाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. फिर इसे फोल्ड करके थोड़ी देर पकने दें, पकने के बाद इसके ऊपर हल्का सा बटर लगा सकते हैं. इसे चटनी के साथ परोसा जाता है, नारियल की चटनी और टमाटर की चटनी को साउथ इंडियन स्टाइल में तैयार करें.

Bharat.one

कोरियन डोसा को सर्व करने से पहले इसके ऊपर पीली क्रीम मयोनेज़ और सफेद मयोनेज़ से डिज़ाइन ज़रूर बनाएं, जिससे यह और आकर्षक दिखे. यह दोनों—मुलायम और क्रंची—स्वाद प्रदान करता है. इसे चटनी और सांबर के साथ खाने पर कोरियन और दक्षिण भारतीय दोनों का स्वाद अनुभव होता है.

Bharat.one

अगर आप कैफ़े में यह कोरियन डोसा खाने जाएं, तो इसका मूल्य ₹250–₹300 होता है. वहीं, आप घर पर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ₹100 तक में स्वादिष्ट कोरियन डोसा आसानी से बना सकते हैं. यह डोसा बच्चों को बहुत पसंद आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ये है मुंबई का कोरियन डोसा रेसिपी और स्वाद, घर पर बनाएं आसान तरीके से


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-mumbai-famous-korean-dosa-local18-ws-kl-10003933.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here