Home Food मूंगफली छोड़ शुरू किया जलेबी का सफर, गुड़ वाली जलेबी से इमरती...

मूंगफली छोड़ शुरू किया जलेबी का सफर, गुड़ वाली जलेबी से इमरती तक के दीवाने हुए लोग, स्वाद चखने लगती कतार!

0
2


Last Updated:

जहानाबाद में भोला जी की खास गरम जलेबी दुकान 14 साल से प्रसिद्ध है. यहां गुड़, चीनी और इमारती जलेबी मिलती है. रोजाना 100 से ज्यादा ग्राहक आते हैं और 1 किलो जलेबी की कीमत 160 रुपए है.

X

जलेबी

जलेबी की दुकान की तस्वीर

हाइलाइट्स

  • भोला जी की जलेबी दुकान 14 साल से प्रसिद्ध है.
  • यहां गुड़, चीनी और इमारती जलेबी मिलती है.
  • 1 किलो जलेबी की कीमत 160 रुपए है.

शशांक शेखर/जहानाबाद. जलेबी हमारे देश की लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है, जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है. इसका मीठा और रसीला स्वाद हर किसी को लुभा लेता है. बिहार में कई शहरों में जलेबी के शौकीन मिल जाएंगे, लेकिन आज हम जहानाबाद जिले की बात कर रहे हैं. यहां की जलेबी का स्वाद इतना खास है कि इसे चखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई बार ग्राहकों को लंबा इंतजार भी करना पड़ता है.

दरअसल, यह जलेबी दुकान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ठीक सामने स्थित है, यहां ग्राहकों को अलग-अलग स्वाद में जलेबी का आनंद लेने का मौका मिलता है. यहां गुड़ की जलेबी, चीनी की जलेबी और इमारती का अनोखा स्वाद उपलब्ध है, जो इसे बाकी दुकानों से अलग बनाता है. यही वजह है कि यह दुकान पिछले 14 साल से अपनी खास पहचान बनाए हुए है. इस दुकान का नाम “भोला जी की खास गरम जलेबी दुकान” है. दिलचस्प बात यह है कि दुकान चलाने वाले भोला जी पहले मूंगफली बेचा करते थे, जिससे उनका गुजारा चलता था. फिर किसी ने उन्हें यह सुझाव दिया कि जलेबी का कारोबार उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसी सलाह पर अमल करते हुए उन्होंने इस बिजनेस की शुरुआत की, जो आज उनकी पहचान बन चुका है.

14 साल से बेच रहें स्वादिष्ट जलेबी  
यह दुकान पिछले 14 साल से शहर में एक ही स्थान पर संचालित हो रही है. दुकानदार का कहना है कि उनकी जलेबी का स्वाद ऐसा होता है कि लोग इसे खरीदने के लिए 30 मिनट तक इंतजार करने को भी तैयार रहते हैं. घोसी, काको, बभना समेत कई इलाकों से लोग यहां खासतौर पर जलेबी का स्वाद लेने और घर ले जाने के लिए पहुंचते हैं. रोजाना 100 से ज्यादा ग्राहक यहां आते हैं. दुकान की खासियत इसकी कुरकुरी जलेबी है, जिसे चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. दुकानदार बताते हैं कि जलेबी बनाने की प्रक्रिया बेहद साधारण है, जैसे आमतौर पर बनाई जाती है, लेकिन उनका खास तरीका और गुणवत्ता इसे अलग बनाती है.

1kg की कीमत 160 रुपए 
उन्होंने बताया कि जलेबी की दुकान खोलने से पहले वे मूंगफली बेचा करते थे. दोस्त और परिवार से मिली सलाह के बाद उन्होंने इस काम की शुरुआत की. यहां एक किलो जलेबी की कीमत 160 रुपए है. दुकान की खासियत यह है कि गुड़ की जलेबी, चीनी की जलेबी और अमृति तीनों तरह की जलेबियां बनाई जाती हैं. ग्राहक यहां से जलेबी खरीदने से पहले उसका स्वाद चख सकते हैं. इसी वजह से रोजाना 2 से ढाई किलोग्राम जलेबी की खपत हो जाती है.

homelifestyle

जहानाबाद की इस मशहूर दुकान पर जलेबी का अनोखा स्वाद, दूर-दूर से आते हैं दीवाने!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-this-14-years-old-jalebi-shop-is-famous-in-jehanabad-jaggery-jalebi-is-famous-know-price-and-location-local18-9109351.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here