Home Food यहां आकर खाएं! सूरजकुंड मेला में राजथान की कचौड़ी और दाल बाटी...

यहां आकर खाएं! सूरजकुंड मेला में राजथान की कचौड़ी और दाल बाटी चूरमा की धूम, स्वाद का लुत्फ उठाने उमड़ी भीड़

0
4


Agency:Bharat.one Haryana

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन जैसे प्याज कचौड़ी, मावा कचौड़ी और दाल बाटी चूरमा की धूम मची हुई है. मेले में राजस्थान के असली स्वाद का आनंद लेने के लिए लो…और पढ़ें

X

सूरजकुंड

सूरजकुंड मेले में राजस्थानी कचौड़ी और दाल बाटी का स्वाद.

हाइलाइट्स

  • राजस्थान के व्यंजन सूरजकुंड मेले में लोकप्रिय।
  • प्याज कचौड़ी, मावा कचौड़ी, दाल बाटी चूरमा की धूम।
  • लोग दूर-दूर से राजस्थानी स्वाद का आनंद लेने आते हैं।

फरीदाबाद. फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में हरियाणा ही नहीं देशभर के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजन लोगों को खूब लुभा रहे हैं. इन्हीं में से एक है राजस्थान की पारंपरिक कचौड़ी और दाल बाटी चूरमा की मशहूर दुकान, जहां हर वक्त ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. यहां मूंग दाल कचौड़ी, प्याज कचौड़ी, मावा कचौड़ी और दाल बाटी चूरमा का स्वाद चखने के लिए लोगों की लंबी कतारें नजर आती हैं.

जयपुर से आए दुकानदार जगदीश ने Local18 को बताया कि वे पिछले 10 से 15 सालों से सूरजकुंड मेले में अपनी दुकान लगा रहे हैं. उन्होंने बताया हमारे पास राजस्थान की सबसे फेमस प्याज कचौड़ी है जिसे चटनी के साथ परोसा जाता है. इसकी कीमत 80 रुपये है और रोजाना 500 से ज्यादा प्लेट बिक जाती हैं. कस्टमर का रिस्पॉन्स बहुत अच्छा मिल रहा है.

हर वक्त ग्राहकों की भीड़
यहां मिलने वाली मावा कचौड़ी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है. जगदीश बताते हैं कि मावा कचौड़ी एक मीठी कचौड़ी होती है जिसकी कीमत 100 रुपये है. इसके अलावा दुकान पर मूंग दाल की कचौड़ी, मूंग दाल पकौड़ी और सुरमा लड्डू भी उपलब्ध हैं. राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों में दाल बाटी चूरमा एक खास डिश है जिसे लोग बड़े चाव से खा रहे हैं. एक प्लेट दाल बाटी चूरमा 250 रुपये में मिलती है जिसमें घी में डूबी हुई बाटी मसालेदार दाल और मीठा चूरमा होता है.

जगदीश बताते हैं कि जयपुर में उनकी स्थायी दुकान है और उनके साथ 30 से 40 कारीगर काम करते हैं. ये कारीगर पीढ़ियों से इस पारंपरिक स्वाद को संजोए हुए हैं. उन्होंने बताया राजस्थानी जायके की बात ही कुछ और है. सूरजकुंड मेले में आने वाले लोग हर साल हमारे यहां आकर कचौड़ी और दाल बाटी का स्वाद जरूर चखते हैं. यहां आ रहे ग्राहक भी राजस्थान के इस स्वाद की तारीफ करते नहीं थकते. दूर दूर से ग्राहक इस दुकान पर खाने के लिए आ रहे हैं.

सूरजकुंड मेले में यह दुकान राजस्थानी स्वाद का असली अहसास करा रही है और यहां आने वाले लोग इस पारंपरिक स्वाद को चखकर राजस्थान की गलियों की यादों में खो जाते हैं.

homeharyana

यहां आकर खाएं! सूरजकुंड मेला में राजथान की कचौड़ी और दाल बाटी चूरमा की धूम


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/haryana/faridabad-rajasthan-kachori-and-dal-baati-churma-are-hit-at-surajkund-mela-faridabad-local18-9029456.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here