Home Food यूपी की महिला ने चॉकलेट खाने के शौक को बना लिया व्यवसाय,...

यूपी की महिला ने चॉकलेट खाने के शौक को बना लिया व्यवसाय, 100 प्रकार के फ्लेवर में करती है तैयार, स्वाद भी लाजवाब

0
7


Last Updated:

Saharanpur Famous Chocolate: यूपी के सहारनपुर की वैशाली गोयल ने चॉकलेट का कई फ्लेवर तैयार करते हैं. वह 100 से अधिक चॉकलेट का फ्लेवर तैयार करती हैं. इस समय चॉकलेट की मांग अधिक हो गई है. यह चॉकलेट भारत देश ही नहीं विदेशों के लोग…और पढ़ें

X

वैशाली

वैशाली गोयल के हाथों से बनी चॉकलेट विदेशी लोगों को भी आ रही पसंद

सहारनपुर: ऐसा कहा जाता है कि लड़कियां और महिलाएं चॉकलेट खाना ज्यादा पसंद करती हैं. चॉकलेट का स्वाद एक महिला को इतना अच्छा लगा कि उसने इसका व्यापार करना शुरू कर दिया है. आज वह स्थानीय खपत के साथ ही कॉरपोरेट हाउस तक को विभिन्न प्रकार की चॉकलेट सप्लाई कर रही है. उनके इस प्रयास ने उन्हें आत्मनिर्भर भी बना दिया हैं.

चॉकलेट बनाने का कर चुकी हैं कोर्स

सहारनपुर के न्यू आवास विकास कॉलोनी निवासी वैशाली गोयल की है. वैशाली गोयल बताती हैं कि बचपन से ही उन्हें चॉकलेट खाना काफी पसंद है. इसलिए उन्होंने चॉकलेट बनाने का कोर्स भी किया. इसके बाद सबसे पहले उन्होंने चॉकलेट बनाकर अपने परिचितों को गिफ्ट के तौर पर भेजी. लोगों को उनकी बनाई चॉकलेट पसंद आई तो इसको वैशाली ने वर्ष 2010 में इसे अपना व्यवसाय बना लिया.

वैशाली गोयल ने घर पर ही चॉकलेट बनाने की मशीन लगाई. वह अब विभिन्न फ्लेवर वाली चॉकलेट बनाती है. जिनमे बटर स्कॉच, वैनिला, करामेल, हैजलनट, मिंट, पान, ऑरेंज, कॉफी आदि चॉकलेट शामिल है. इसके अलावा डार्क चॉकलेट, नट्स चॉकलेट, डेटस चॉकलेट, कॉटन कैंडी, गुलकंद आदि चॉकलेट को तैयार कर बेच रही हैं. उनकी बनाई गई चॉकलेट भारत देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोग भी खाना पसंद कर रहे हैं.

चॉकलेट खाना लोग कर रहे हैं पसंद

वैशाली गोयल ने Bharat.one से बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली हैं. उनकी शादी सहारनपुर में हुई है. वैशाली बताती हैं कि उनको बचपन से ही चॉकलेट्स खाने का काफी शौक था. वह डेली एक चॉकलेट खाया करती थी. चॉकलेट खाने का शौक शादी के बाद भी बरकरार रहा. उसके बाद उनके सामने चॉकलेट बनाने का एक कोर्स आया, जिसको उन्होंने किया. वह अपने लिए घर पर ही चॉकलेट बनानी शुरू की.

खूबसूरत चॉकलेट का फ्लेवर करती हैं तैयार

उस चॉकलेट को उन्होंने अपने परिचितों को गिफ्ट के तौर पर भी भेजी. लोगों को उनकी बनाई चॉकलेट काफी पसंद आई और लोगों ने वैशाली गोयल को इंस्पायर किया कि वह इतनी अच्छी चॉकलेट्स बनाती हैं. क्यों ना इसको अपना प्रोफेशन बना लें. इसके बाद उन्होंने 2011 से अपने शौक को अपना व्यापार बना लिया. चॉकलेट्स बनाने के लिए दिल्ली से रॉ मैटेरियल मंगाया जाता है, जिसको मशीनों के द्वारा विभिन्न फ्लेवर की खूबसूरत चॉकलेट का आकार दिया जाता है.

100 प्रकार के चॉकलेट करती हैं तैयार

वैशाली गोयल बताती हैं कि वह 14 से 15 किलो चॉकलेट डेली तैयार कर लेती हैं. साथ ही रिक्वायरमेंट के आधार पर चॉकलेट तैयार की जाती है. वैशाली गोयल लगभग 100 प्रकार की चॉकलेट्स तैयार कर लेती हैं, जिसमें से लगभग 25 प्रकार की चॉकलेट को लोग खाना काफी पसंद करते हैं. वैशाली गोयल बताती हैं कि भारत देश के कोने-कोने में उनकी चॉकलेट्स खाई जा रही है. यहां तक की विदेशों के लोग भी उनकी चॉकलेट को मंगा कर खाना काफी पसंद कर रहे हैं.

बढ़ी है चॉकलेट की मांग

वैशाली गोयल बताती हैं कि कुछ ही समय में उनकी चॉकलेट की काफी मांग बढ़ गई. अब वह चॉकलेट तैयार कर स्थानीय से लेकर कॉरपोरेट हाउस तक में सप्लाई कर रही है. कारोबार को विस्तार देने के लिए वह कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मेलों में भी अपने उत्पाद का स्टॉल लगा चुकी हैं. वैशाली गोयल की उपलब्धियां के पीछे उनके पति का भी विशेष योगदान रहा है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-up-saharanpur-vaishali-goyal-100-types-chocolate-taste-also-amazing-local18-8951219.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here