Home Food यूपी की ये दुकान है बहुत फेमस…यहां 120 रुपये किलो मिलती है...

यूपी की ये दुकान है बहुत फेमस…यहां 120 रुपये किलो मिलती है मिठाई, खाने के लिए लगती है लोगों की लाइन

0
14



Famous Jalebi Shop In UP: सर्दियों के मौसम में खाने के लिए बहुत कुछ मिलता है. लेकिन मिठाइयों का कोई जवाब नहीं है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं यूपी की ऐसी जगह सबसे शानदार जलेबी मिलती है. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के भातकोल में बहुत फेमस जलेबी की दुकान है. यहां जिलेबी खाने वालों की काफी भीड़ लगती है. Bharat.one से बात करते हुए भातकोल फेमस जिलेबी के दुकान दार राहुल चौहान बताते हैं कि यह जिलेबी बनाने के लिए एक दिन पहले ही मैदा भिगोया जाता है.

यहां मिलती है बेस्ट जलेबी
मैदे भिगोने के बाद अच्छे से फूल जाता है और फिर इसे बनाने में आसानी हो जाती है. जलेबी बनाने में सबसे मुख्य भूमिका मैदा की ही होती है. दिन में ही जलेबी बनाने की प्रोसेस शुरू हो जाता है. क्योंकि जलेबी बनाने के बाद इसी में डालकर इसको मीठा किया जाता है. उसके बाद जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक दिन भिगोए गए मैदा को अच्छे से फेटा जाता है. वह तब तक फेटा जाता हैं जब वह बिल्कुल पतला न हो जाए. क्योंकि जब मैदा पतला हो जाता हैं.

जलेबी बनाने के लिए ज्यादा कुछ की जरूरत नहीं होता है. इसको बनाने के लिए केवल मैदा व शक्कर तथा रिफाइंड व इलायची की जरूरत होती हैं. यह जिलेबी जब से बनना शुरू होती है, कड़ाई से निकलते ही बिक जाती गई. कभी-कभी तो ऐसा होता है कि लोगो को इस जिलेबी को लेने के लिए लाइन तक लगानी पड़ती है.

बिकती है 120 रुपये किलो
इस जलेबी का जायका इतना कमाल होता है कि बनने के तुंरत बाद ही जलेबी पैक होकर बिक जाती है. इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है. 120 रुपये किलो आप इस जलेबी को खरीदकर खा सकते हैं. यहां खाने के लिए आए लोगों का कहना है कि इस जलेबी जैसा स्वाद आपको किसी और दुकान पर नहीं मिलेगा.

FIRST PUBLISHED : December 15, 2024, 13:08 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-jalebi-shop-in-up-mau-bhatkol-price-120-rupees-kg-local18-8897183.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here