Last Updated:
Kannauj: कन्नौज आएं और ये खास समोसे न खाए तो बेकार है. यहां की इस दुकान में रोज 4 से 5 हजार समोसे बनते हैं बिकते हैं. इनका साइज इतना बड़ा होता है कि खाने वाले का पेट भर जाता है. आसपास के इलाकों में भी इसकी जमकर…और पढ़ें
स्वाद में जबरदस्त और साइज में बड़े समोसे
हाइलाइट्स
- कन्नौज में कटियार स्वीट हाउस के समोसे प्रसिद्ध हैं.
- रोज 4,000 से 5,000 समोसे बनते और बिकते हैं.
- समोसे का साइज बड़ा और कीमत ₹10 प्रति पीस है.
कन्नौज. कन्नौज में सबसे पुरानी मिठाइयों की दुकानों में से एक है कटियार स्वीट हाउस. यहां के समोसे का स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. यहां एक दिन में 4,000 से 5,000 या उससे भी ज्यादा समोसे बनते और बिकते हैं. समोसे का साइज और स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. दूसरी दुकानों के दो समोसे के बराबर यहां पर एक समोसा रहता है.
इसमें खास किस्म के मसाले का प्रयोग करके आलू की भरावन तैयार की जाती है. जो भी व्यक्ति आसपास से गुजरता है, वह एक बार इस समोसे का स्वाद जरूर चखता है. सुबह 10 से लेकर शाम 6 बजे तक यहां लगातार समोसे बनते हैं और बिक्री होती रहती है.
कितनी पुरानी है दुकान और क्या है खासियत
कन्नौज के रेलवे स्टेशन मार्ग से कुछ ही दूरी पर बनी ये दुकान कटियार स्वीट हाउस के नाम से प्रसिद्ध है. ये दुकान करीब 50 साल से ज्यादा पुरानी है और यहां पर 20 साल से अधिक समय से समोसे बनाए और बेचे जा रहे हैं. समोसे में अच्छी क्वालिटी के आलू और उच्च गुणवत्ता वाले मसाले के साथ कुछ घरेलू मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है. समोसे की चटनी में भी विशेष मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.
कितने समोसे बनते हैं और क्या है रेट
यहां का समोसा आम दुकानों की तुलना में साइज में काफी बड़ा है. इसकी कीमत ₹10 प्रति पीस है. आसपास के कार्यक्रमों में भी यही समोसे भेजे जाते हैं. रोज औसतन 4,000 से 5,000 समोसे तैयार किए जाते हैं. इनकी बिक्री हाथों-हाथ हो जाती है.
क्या बोले दुकानदार
दुकानदार गौरव बताते हैं कि उनकी दुकान 50 साल से ज्यादा पुरानी है और वे 20 साल से समोसे बना और बेच रहे हैं. यहां बहुत दूर-दूर से लोग समोसे खाने आते हैं. कटियार स्वीट हाउस के समोसे दिल्ली, मुंबई, आगरा और कानपुर तक का सफर करते हैं. रेलवे स्टेशन के पास दुकान होने के चलते यात्री भी यहां के समोसे का स्वाद लेना नहीं भूलते.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-big-samosa-of-city-since-last-20-years-bumper-sale-of-4-to-5-thousand-everyday-zumbo-size-local18-9131057.html

















