Home Food रसगुल्ला-बर्फी नहीं… राजस्थान की इस मिठाई ने यूपी में मचाई धूम, दूध...

रसगुल्ला-बर्फी नहीं… राजस्थान की इस मिठाई ने यूपी में मचाई धूम, दूध और चीनी का लाजवाब कॉकटेल

0
10



बहराइच: शायद ही कोई ऐसा हो जिसको मिठाई न पसंद हो, लेकिन आज हम जिस मिठाई के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो सबसे अलग है. इसका स्वाद बड़ा ही कमाल का होता है. जिसको एक बार कोई खा ले तो बार-बार खाना चाहेगा. इसको मलाई पूरी कहते हैं. जिसको दूध को गाढ़ा करके हल्का सा अरारोट मिलाकर तैयार किया जाता है. फिर तेल में तल कर चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है.

इस मिठाई को तैयार करने के लिए दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा किया जाता है. और फिर इसमें हल्का सा अरारोट मिलाकर इसको पूरी का आकार देकर तेल में फ्राई किया जाता है. फिर फ्राई हो जाने के बाद चीनी की चाशनी में जलेबी की तरह डुबोकर निकाल लिया जाता है. इस तरह पूड़ी वाली मिठाई तैयार हो जाती है.

क्या होती है कीमत?

बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो इस मिठाई का सेवन मलाई के साथ करते हैं. जिस वजह से यह मलाई पूरी के नाम से जानी जाती है. अगर वहीं बात की जाए इसके स्वाद की तो खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है. अगर वहीं कीमत की बात करें तो 300 रुपये प्रति किलोग्राम इसकी कीमत होती है.

राजस्थानी मिठाई का जलवा
ये एक राजस्थानी मिठाई है. राजस्थान में इस मिठाई का सेवन ज्यादा किया जाता है. अगर आप भी लेना चाहते हैं इस स्वादिष्ट मिठाई का स्वाद तो आपको बहराइच शहर के पीपल चौराहे के पास वैष्णो स्वीट हाउस आना पड़ेगा जहां आपको यह स्वादिष्ट मिठाई बड़े आराम से मिल जाएगी. बहुत सारे लोग इसका सेवन सुबह नाश्ते के समय तो बहुत सारे लोग इसे शाम को खाते हैं. बच्चे- बड़ों सभी को पसंद आती है ये स्वादिष्ट मिठाई.

FIRST PUBLISHED : December 6, 2024, 14:16 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-malai-puri-rajasthani-sweet-recipe-price-and-test-local18-8877551.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here