Home Food रांची का नया स्ट्रीट फूड हब बनी यह जगह, जो डिश कहीं...

रांची का नया स्ट्रीट फूड हब बनी यह जगह, जो डिश कहीं नहीं, वो यहां, लाफिंग, सिड्डू, गुलाबी चाय…क्या लेंगे आप? – Jharkhand News

0
1


Last Updated:

Ranchi New Place To Explore For Street Food: रांची में अभी 2 महीने पहले ही मोराबादी वेंडर जोन स्टार्ट किया गया है. यहां पर रोड के स्ट्रीट वेंडर को जगह दी गई है और बैठने साथ ही शेड की बढ़िया व्यवस्था की गई है. यहां मिलने वाला स्ट्रीट फूड भी बेहद खास है और स्वाद ऐसा कि युवा आए दिन पार्टी करते हैं.

f

यहां पर शाम को युवाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि यहां पर देश के कोने-कोने की नामी डिश भी मिल रही हैं. जैसे हिमाचल का सिड्डू जो कहीं और नहीं मिलता था, यहां मिल रहा है. चीज मैगी, तंदूरी चाय, गुलाबी चाय, ये सब चीजें यहां पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

g

शाम की आउटिंग के लिए यह युवाओं का फेवरेट इवनिंग स्पॉट बना हुआ है. अब आलम यह है कि युवा यहां पर स्ट्रीट पार्टी करते हुए भी नजर आते हैं. खासतौर पर शाम को ग्रुप बनाकर आते हैं और तरह तरह के व्यंजन का लुफ्त उठाते हैं. यहां पर आपको तिब्बतन डिश लाफिंग भी खाने को मिलेगी.

g

यह पूरे रांची में स्ट्रीट फूड के नाम पर सिर्फ यहीं पर मिलता है. वहीं हिमालय मोमो से लेकर दार्जिलिंग मोमो तक, गुलाबी चाय से लेकर तंदूरी चाय तक यहां सब है. यहां मिनी डोनट मिलेगा, वह भी मात्र ₹50 में.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

y

चाइनीज का तो पूछिए ही मत. ठंड के दिनों मे मिक्स नूडल्स अगर आपने एक बार खा लिया तो यकीन मानिए, आप ₹100 का पेट्रोल खर्च करके ₹50 का स्नैक खाने के लिए फिर से आएंगे. सस्ते में अच्छा फूड और अच्छी क्वालिटी मिलने के कारण, युवा यहां पर अक्सर शाम को पार्टी करते हुए नजर आते हैं.

t

अगर आप तीन-चार दोस्त हैं और आपके पास केवल ₹500 है और जमकर खाना चाहते हैं, तो फिर यह जगह आपके लिए है. क्योंकि, यहां पर अगल-बगल में ही सारी दुकाने हैं. आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं और आप सारी चीजें एक जगह एक्सप्लोर कर लेंगे.

g

खास बात ये है की आपको मौसम की मार झेलने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, इस वेंडर जोन में शेड और बैठने की उचित जगहें हैं, तो रोड में जो आवाजाही से परेशानी होती थी, उससे भी कोई दिक्कत नहीं होगी.

y

यहां कि एक खासियत यह भी है कि कई सारी लड़कियां अपने घर से फ्रेश आइटम बनाकर लाती हैं और यहां बेचती हैं. घर के बने इन आइटम्स का स्वाद अलग ही होता है. जैसे घर का बना चीज केक बहुत पसंद किया जाता है. स्वाद में बेहतरीन, शुद्धता की गारंटी और कीमत भी कम.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रांची का नया स्ट्रीट फूड हब बनी यह जगह, लाफिंग, सिड्डू, गुलाबी चाय, क्या लेंगे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-morabadi-vendor-zone-best-street-food-in-town-laphing-momo-siddu-local18-ws-l-9934313.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here