Last Updated:
Ranchi Bum Bum Samosa Recipe : रांची के किशोरगंज में 40 साल पुरानी बम-बम समोसा दुकान सुबह 5 बजे खुलती जाती है. इस दुकान में 15 लोग काम करते हैं. इसके अलावा यहां आपको समोसा सिर्फ ₹5 में मिलेगा. यहां स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है.

रांची के किशोरगंज में आपको 40 साल पुराना बम-बम समोसा की दुकान देखने को मिलेगी. जो आज भी उतना ही हिट है. यहां छोटी सी दुकान में 15 लोग काम करते हैं. सुबह के 5:00 बजे से यह सिलसिला शुरू हो जाता है. झारखंड की राजधानी रांची के किशोरगंज में बम-बम समोसा काफी लोकप्रिय है. दरअसल, यह 40 साल पुरानी दुकान है. यह इतनी छोटा है कि शुरू होते ही खत्म हो जाता है, लेकिन यहां के समोसे की ऐसी मांग है कि 1 या 2 समोसे के लिए भी आपको कम से कम आपको 15 से 20 मिनट वेट करना ही पड़ेगा.

यहां का समोसा इतना स्वादिष्ट होता है कि एक बार खाएंगे तो दोबारा लौटकर जरूर आएंगे और अंदर चोखा भी एकदम बादाम और मटर वाला, आंखों के सामने अभी भी मिट्टी के चूल्हे में और कोयले की आंच पर बनकर तैयार होता है. यही कारण है कि इसका स्वाद आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा. इनके कारीगर भी सब 30- 40 साल पुराने हैं.

यहां पर जो बचपन से समोसा खा रहे हैं. आज भले ही वह लोग मर्सिडीज़ में क्यों ना बैठे हों. यहां आकर समोसा खाना नहीं भूलते हैं यहीं से पैक करा कर भी ले जाते हैं. वहीं, सुबह-सुबह मजदूरों की तो यहां पर लाइन लगी रहती है. दरअसल, यहां समोसा के अलावा कचौड़ी और पूरी भी मिलती है. इसके अलावा जलेबी भी मिलती है. यही कारण है कि 15-20 रुपये में भरपेट मजदूरों का नाश्ता हो जाता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

दिखने में यह दुकान इतनी छोटी है, लेकिन यकीन मानिए इतनी छोटी दुकान में 15 मजदूर काम करते हैं. सिर्फ समोसा और कचौड़ी बनाने के लिए. सुबह के 5:00 से ही यह दुकान खुल जाती है. जब लोगों की नींद नहीं खुलती और यह दुकान में समोसे तलने शुरू हो जाते हैं और रात के 8:00 बजे तक स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-ranchi-kishorganj-40-year-old-bam-bam-samosa-taste-secret-food-recipe-local18-ws-l-10135058.html







