Wednesday, February 18, 2026
26 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

रांची के अपर बाजार में छाया आदीवासी मिक्सचर, एक बार खिला दिया तो उंगली चाटते रह जाएंगे मेहमान


Last Updated:

Adivasi Mixture: आदिवासी मिक्सचर स्वाद और सेहत का बेजोड़ मेल है. यह झारखंड के पारंपरिक खानपान की झलक देता है और शुद्ध सामग्री के कारण इसे हर कोई पसंद करता है. तो, अगली बार जब भी आप कुछ नया और पौष्टिक ट्राई करना चाहें, तो…और पढ़ें

X

लो

लो जी आ गया मार्केट में आदिवासी मिक्सचर, खुद भी खाइये और मेहमानों को भी खिलाएं,

शिखा श्रेया, राची:झारखंड का पारंपरिक खानपान अपने अनोखे स्वाद और पोषण से भरपूर व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है. इन्हीं में से एक है आदिवासी मिक्सचर, जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है. रांची और आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार यह मिक्सचर, मड़वा (रागी) से बनाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है.

आदिवासी मिक्सचर का खासियत
आमतौर पर घर में मेहमानों के लिए नाश्ते में नमकीन मिक्सचर एक आम विकल्प होता है. लेकिन अगर आप कुछ नया और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो आदिवासी मिक्सचर जरूर आजमाएं. यह मिक्सचर मड़वा से तैयार किया जाता है, जिसे पोषण का पावरहाउस माना जाता है. इसमें स्वाद और सेहत का अनोखा संतुलन है, जो इसे खास बनाता है.

कैसे बनता है आदिवासी मिक्सचर?
आदिवासी मिक्सचर को बनाने की प्रक्रिया दिलचस्प और पूरी तरह प्राकृतिक है. मनीष, जो इसे बेचते हैं, बताते हैं कि इसे नगरी और ठाकुरगांव जैसे ग्रामीण इलाकों की महिलाएं तैयार करती हैं. इसे बनाने की विधि इस प्रकार है:

सबसे पहले मड़वा के आटे से सेव बनाया जाता है. इसे पारंपरिक मशीन से तैयार किया जाता है. इसमें मड़वा की दाल और मड़वा की चिक्की का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और भी हेल्दी बनाता है. चूड़ा, मूंगफली, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक और चाट मसाला मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. इसमें नमक की मात्रा बहुत कम रखी जाती है और शुद्ध तेल का उपयोग होता है, जिससे गैस या जलन जैसी समस्याएं नहीं होतीं.

क्यों है यह मिक्सचर हेल्दी?
आदिवासी मिक्सचर में मड़वा का इस्तेमाल इसे पोषण से भरपूर बनाता है. मड़वा में फाइबर और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और हड्डियों को मजबूत करते हैं. बाजार में उपलब्ध अन्य मिक्सचर की तुलना में यह हेल्दी ऑप्शन है, क्योंकि इसमें फूड कलर, ज्यादा नमक और हानिकारक तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता.

कहां से खरीदें आदिवासी मिक्सचर?
अगर आप इस अनोखे स्वाद को चखना चाहते हैं, तो रांची का अपर बाजार आपके लिए सही जगह है. यहां के मिक्सचर भंडार और मुख्य सड़क पर स्थित किराना दुकानों में यह आसानी से उपलब्ध है. इसकी कीमत भी किफायती है. ₹80 में 250 ग्राम और ₹160 में आधा किलो मिक्सचर खरीदा जा सकता है.

घर पर भी बना सकते हैं
अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो मड़वा का आटा, मूंगफली, चूड़ा, मसाले और शुद्ध तेल की मदद से इसे तैयार कर सकते हैं. यह आसान और सेहतमंद विकल्प है, जिसे घर में बनाकर परिवार और मेहमानों को परोसा जा सकता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-jharkhand-famous-adivasi-mixture-unique-taste-healthy-snacks-local18-8950544.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img