Last Updated:
Rampur Famous Chusni Mango: यूपी के रामपुर में नवाबों के समय चूसनी आम बहुत फेमस था. इस आम को सुगर के मरीज भी खा सकते थे. इस आम की खासियत थी कि यह बहुत अधिक रसीला होता था. ये आम नवाबों के सबसे पसंदीदा आम थे.
रामपुर के नवाबों ने तैयार कराई थी चूसनी आम की नस्ल, ठंडी सड़क पर लगवाए थे पेड़
हाइलाइट्स
- रामपुर के नवाबों ने चूसनी आम की नस्ल तैयार कराई थी.
- चूसनी आम का आकार छोटा और गोल होता था.
- ठंडी सड़क पर चूसनी आम के पेड़ लगाए गए थे.
रामपुर: यूपी के रामपुर में नवाबी दौर के समय एक खास किस्म के आम की नस्ल तैयार कराई गई थी, जिसे चूसनी आम कहा जाता है. इतिहासकार आरिफ खान के अनुसार यह नस्ल रामपुर के नवाबों ने खुद तैयार कराई थी. इसका आकार छोटा और गोल होता था. इसमें गूदा अधिक और गुठली छोटी होती थी. यह आम इतना नरम और रसीला होता था कि इसे काटने की जरूरत नहीं पड़ती थी. इसे चूसकर ही खाया जाता था. इसलिए इसका नाम चूसनी आम पड़ा था.
जल्दी खराब नहीं होता था यहां का आम
वहीं, इस चूसनी आम का स्वाद मीठा होता था, लेकिन इसमें मिठास संतुलित होती थी. नवाबों ने इसे इस तरह से तैयार कराया था कि इसे शुगर के मरीज भी खा सकें. इस नस्ल की खास पहचान थी कि यह ज्यादा रस देता था और जल्दी खराब नहीं होता था.
ठंडी-ठंडी हवाएं देते थे इस आम के पेड़
रामपुर में नवाबों ने इस नस्ल के आम के पेड़ को कोठी बेनजीर की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर लगवाए थे. इस सड़क को उस समय ठंडी सड़क कहा जाता था. वजह यह थी कि आम और अन्य फलों के पेड़ों की छांव से यह सड़क दिनभर ठंडी रहती थी. गर्मियों के मौसम में नवाब और उनका काफिला जब इस रास्ते से गुजरता था, तो पेड़ों की ठंडी हवा उन्हें राहत देती थी.
पेड़ों की होती थी खास देखभाल
इस सड़क पर दोनों तरफ बाग लगाए गए थे, जिनमें बड़ी संख्या में चूसनी आम के पेड़ थे. इन पेड़ों की नियमित देखभाल की जाती थी. आम के मौसम में इन पेड़ों से चुनकर आम लाए जाते थे और दरबार में परोसे जाते थे. ये आम नवाबों के सबसे ज्यादा पसंदीदा थे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-up-rampur-famous-chusni-mango-news-favorite-nawabs-special-soft-and-juicy-mango-local18-9169370.html
















