Home Food रायगढ़ में ढोकले की धूम, स्वाद ऐसा कि रोजाना बिक रहे 80...

रायगढ़ में ढोकले की धूम, स्वाद ऐसा कि रोजाना बिक रहे 80 प्लेट, यहां जानें लोकेशन

0
3


Last Updated:

रायगढ़ शहर के गणेश तालाब के ठीक सामने एक छोटी सी दुकान में गुजरात का फेमस व्यंजन ढोकला बिकता है. यहां रोजाना 70 से 80 प्लेट तक की बिक्री हो जाती है. एक प्लेट का मूल्य 30 रुपये है.

रायगढ़ शहर के गणेश तालाब के ठीक सामने एक छोटी सी दुकान इन दिनों लोगों की खास पसंद बनी हुई है. यहां गुजरात का फेमस व्यंजन ढोकला इतनी तेजी से बिक रहा है कि रोजाना 70 से 80 प्लेट तक की बिक्री आसानी से हो जाती है. उन्होंने एक प्लेट का मूल्य 30 रुपये रखा है, जिससे प्रतिदिन लगभग 1000 रुपये की कमाई हो जाती है.

दुकानदार ने बताया कि वह रोज सुबह घर पर ही ढोकला तैयार करते हैं. ढोकला बेसन से बनाया जाता है और इसे उसी तरह भाप (स्टिम) में पकाया जाता है जैसे इडली को पकाया जाता है.भाप में पकने के कारण ढोकला हल्का, मुलायम और सुपाच्य बनता है, जिसे लोग बड़ी पसंद से खरीद रहे हैं.

मिक्सर बनाते हैं स्वाद को खास
दुकान संचालक ने बताया कि एक प्लेट ढोकला तैयार करने के लिए तीन टुकड़े लिए जाते हैं. उन्हें बराबर हिस्सों में काटा जाता है. इसके बाद ढोकले के ऊपर धनिया पत्ती, नारियल की चटनी, खजूर की मीठी चटनी और मिर्ची की तीखी चटनी डाली जाती है. इसके बाद घर पर तैयार किया गया स्पेशल मिक्सर ढोकले पर डाला जाता है, जिसमें सेवदाल, फली, बूंदी और अन्य स्नैक्स के छोटे-छोटे टुकड़े शामिल होते हैं. यही मिक्सर ढोकले को अनोखा स्वाद देता है. ग्राहकों को दोबारा दुकान की ओर खींच लाता है.

डाला जाता है खास मसाला
ढोकला तैयार करने के अंत में दुकानदार एक विशेष मसाला छिड़कते हैं. जिसमें काला नमक, हींग और काली मिर्च शामिल होती है. उनके अनुसार यह मसाला स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पेट में गैस बनने से भी रोकता है.

रायगढ़ में बढ़ रही गुजरात की स्वाद संस्कृति
रायगढ़ में गुजराती व्यंजन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. शहरवासियों का कहना है कि स्ट्रीट फूड में विविधता बढ़ने से नए स्वाद चखने का मौका मिलता है.गणेश तालाब के पास यह ढोकला दुकान भी स्थानीय लोगों और आसपास आने वाले पर्यटकों के लिए पसंदीदा ठिकानों में शामिल हो गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रायगढ़ में ढोकले की धूम, स्वाद ऐसा कि रोजाना बिक रहे 80 प्लेट, जानें लोकेशन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-dhokla-in-high-demand-raigarh-up-80-plates-being-sold-daily-shop-opposite-ganesh-talao-local18-9865170.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here