Home Food रायपुर की मनीषा कटारिया का होममेड फूड बिजनेस विदेशों तक पहुंचा.

रायपुर की मनीषा कटारिया का होममेड फूड बिजनेस विदेशों तक पहुंचा.

0
8


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

Natural Food Products Business: रायपुर के बूढ़ापारा की रहने वाली मनीषा कटारिया गीत नेचुरल तरीके से फूड प्रोडक्ट बनाती हैं. लोगों के बीच डिमांड भी जबरदस्त है. मनीषा के आचार इतने टेस्टी है कि विदेशों से भी ऑर्डर आ…और पढ़ें

X

मनीषा

मनीषा कटारिया, होममेड सामान के साथ

हाइलाइट्स

  • मनीषा कटारिया गीत ने घर से फूड प्रोडक्ट्स का व्यवसाय शुरू किया.
  • उनके प्रोडक्ट्स की विदेशों में भी डिमांड है.
  • 50 से 350 रुपये तक के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं.

 रायपुर. आज के दौर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं के व्यवसाय स्थापित करने में लगी हुई हैं. कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है रायपुर बूढ़ापारा की रहने वाली मनीषा कटारिया गीत ने, जो घर पर रहकर खाने पीने की ढेरों वैरायटी के सामान तैयार कर रही हैं. जिससे अच्छी कमाई भी हो रही है. मनीषा कटारिया ने Bharat.one को बताया कि वे नवकार नेचुरली होममेड के माध्यम से नेचुरल तरीके से खाद्य सामान तैयार करती हैं.

शरबत की 15 से 20 वैरायटी है उपलब्ध

मनीषा कटारिया ने बताया कि नेचुरल तरीके से बिना शुगर, कम शुगर वाले सामान बनाते हैं. इसके अलावा केक, गुलकंद, जैम, आचार, आंवला, चवनप्राश, आचार के 15 वैरायटी, गर्मी के लिए स्पेशल शरबत, पापड़, रखिया बडी समेत अन्य आइटम घर पर ही बनाकर लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इनके यहां शुद्ध घी के दादी-नानी जमाने वाले लड्डू मिल जाएंगे. शरबत में 15 से 20 प्रकार के वैरायटी उपलब्ध है. कैंसर और किडनी के मरीज भी इस्तेमाल कर सकें, ऐसा शरबत भी बनाते हैं. अचार में ढेरों वैरायटी है जिसमें आम, आंवले, नींबू, खट्टा नींबू आचार, मीठा नींबू आचार, नींबू मिर्ची का आचार, कटहल का आचार, चने का आचार, सूखा आम का आचार, ड्राई फ्रूट्स आचार शामिल है.

विदेशों से भी आते हैं आचार के ऑर्डर

मनीषा कटारिया ने अभी लेटेस्ट क्रेकल लांच किया गया है, जो अलग-अलग फ्लेवर में है. जिसमें कुरकुरे फ्लेवर, पेरी पेरी फ्लेवर और पुदीना फ्लेवर इनका स्वाद इतना बेहतरीन है कि बच्चे चिप्स, कुरकुरे छोड़कर इसे इंजॉय करेंगे. यहां तैयार होने वाले चीज़ पॉपकॉर्न मसाला, कॉर्न मसाला और आचार की डिमांड आउट ऑफ छत्तीसगढ़ में है. यही नहीं आचार तो फॉरेन में रहने वाले लोग ऑर्डर करते हैं. लोगों को घर के जैसा सामान मिलता है. यहां मिलने वाले सामान काफी सस्ते हैं. 50 रुपए में इनकी प्राइस शुरू होती है और 350 रुपए तक के में सभी कवर हो जाते हैं. सामान ऑर्डर करने के लिए इनके मोबाइल नंबर- 6264934295 पर संपर्क कर सकते हैं.

homelifestyle

नेचुरल तरीे से फूड प्रोडक्ट तैयार करती है ये महिला, विदेशों तक में है डिमांड


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-homemade-natural-product-changed-the-fortune-of-manisha-kataria-cancer-and-diabetic-patients-can-also-consume-local18-9049101.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here