Home Food राहत की सांस, आम लोगों की थाली में पहुंचा प्याज, सीजन की...

राहत की सांस, आम लोगों की थाली में पहुंचा प्याज, सीजन की शुरुआत से पहले गिरे भाव

0
8



Last Updated:

सीजन की शुरुआत से पहले ही प्याज के भाव में भारी गिरावट आई है. किसानों के क्षेत्र का प्याज अब मंडियों में पहुंचने लगा है. ऐसे में अब लगातार प्याज की बड़ी खेप बाजार में पहुंचेगी इस कारण अनुमान है कि आगामी कुछ महीनों तक…और पढ़ें

सीकर. थाली से गायब प्याज के भावों में नए साल की शुरुआत के साथ ही गिरावट का दौर शुरू हो गया है. बुवाई अधिक होने और मौसम सही होने के कारण मंडियों में प्याज आने लगा है. जिसका नतीजा है कि सीजन की शुरुआत से ही सीकर मंडी में शेखावाटी के प्रसिद्ध मीठे प्याज के थोक भाव 10 से 16 रुपये प्रति किलो तक गिर गए हैं.

किसानों की मानें तो इस बार प्याज की बुवाई के प्रति उनका रुझान ज्यादा रहा है. सर्दियों के सीजन में लगाए गए प्याज की फसल बाजार में फरवरी व मार्च में पीक तक पहुंच जाती है. आमतौर पर सीजन से पहले प्याज के थोक व खुदरा भाव लागत मूल्य से ज्यादा रहते है लेकिन इस बार प्याज के दाम सीजन की शुरुआत से ही गिर गए हैं. कृषि विभाग की मानें तो सीकर जिले में हर साल करीब 20000 हेक्टेयर में प्याज की बुवाई होती है. इसका औसत उत्पादन करीब साढ़े तीन लाख मैट्रिक टन तक होता है.

किसानों की चिंता बढ़ी
उन्नत किसान जवान सिंह के अनुसार एक एकड़ प्याज की खेती पर लगभग एक लाख रुपए से ज्यादा रुपए की लागत आती है. ऐसे में प्याज की औसतन उपज की लागत करीब 16 रुपए प्रति किलो तक आंकी जाती है. इससे कम भाव मिलने पर किसान को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. ऐसे में इस समय आ रही यह गिरावट किसानों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि सीजन के दौरान उन्हें अपनी लागत निकालने में कठिनाई हो सकती है. वहीं, उपभोक्ताओं के लिए यह राहत की बात है, क्योंकि उन्हें कम कीमत पर प्याज उपलब्ध हो रहा है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-pyaaj-ke-daam-onions-prices-fell-start-of-the-season-relief-for-of-the-middle-class-local18-8954950.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here