Last Updated:
Dahi Bhindi Masala Recipe : दही भिंडी मसाला स्वाद में तो शानदार है ही, साथ ही बहुत जल्दी बन जाती है. खास बात यह है कि इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि पतिदेव एक बार खाकर तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे.
Dahi Bhindi Masala Recipe: भिंडी का भुजिया तो घर घर में बनता है, लेकिन अगर आप इससे रिच और करी वाली सब्जी बनाना चाहते हैं तो दही भिंडी मसाला रेसिपी परफेक्ट है. ये रोज़ के खाने में कुछ नया और टेस्टी ट्विस्ट लाएगी और बड़ी आसानी से बन भी जाएगी. यह डिश एक खट्टा-तीखा, क्रीमी फ्लेवर से भरपूर होता है जो रोटी, पराठा, पूरी या राइस के साथ भी लाजवाब लगता है. सर्दियों के लंच में अगर आप इसे पराठे या रोटी के साथ देंगी तो, यकीन मानिए पतिदेव तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे. तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से रेस्टोरेंट स्टाइल दही भिंडी किस तरह बनाई जाए.

सामग्री (2–3 लोगों के लिए)
- भिंडी – 250 ग्राम (धोकर काट लें)
- दही – 1 कटोरी (फेंटी हुई)
- प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 1 बड़ा (कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2–3 बड़े चम्मच
- हरा धनिया – सजावट के लिए
भिंडी को फ्राई करें-
सबसे पहले भिंडी को धोकर सुखा लें और बीच से आधा इंच के टुकड़े काट लें. अब एक कढ़ाही में एक चम्मच तेल गरम करें और भिंडी को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इससे भिंडी चिपकेगी नहीं और उसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-quick-dahi-bhindi-masala-recipe-for-lunch-with-paratha-follow-step-by-step-in-hindi-ws-ln-9786390.html
















