Home Food रोज खाना है ये एक लड्डू, पूरी सर्दी पास नहीं फटकेगा खांसी-जुकाम…3...

रोज खाना है ये एक लड्डू, पूरी सर्दी पास नहीं फटकेगा खांसी-जुकाम…3 महीने करें स्टोर, पूरे परिवार का सुरक्षा-कवच! – Jharkhand News

0
2


Last Updated:

Winter Special Laddu Recipe: ठंड का मौसम धीरे-धीरे शुरू हो चुका है. सुबह-सुबह गुलाबी सर्दी का एहसास भी होने लगा है. ऐसे में खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है. इन दिनों अगर आप खासतौर पर गोंद का एक लड्डू हर दिन सुबह खा लेंगे तो शरीर में गर्माहट तो आएगी ही साथ ही कई सारी बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी.

f

आप घर पर ही आसानी से गोंद का लड्डू बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको गोंद लेना है और इसके साथ आपको 6 से 7 तरह की ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी. इसमें आप पिस्ता, काजू, बादाम, मूंगफली व खजूर इन सब चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

g

सबसे पहले कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और कम से कम आधा किलो घी डालें. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें गोंद डाल दें. गोंद जब पूरी तरह पक जाए तो बाहर निकाल लें. इसी तरह एक-एक करके आपको सारे ड्राई फ्रूट्स को घी में फ्राई कर लेना है. तब तक, जब तक वे गोल्डन ब्राउन न हो जाएं.

g

फ्राई करने के पहले ड्राई फ्रूट को आप एकदम छोटे-छोटे पीस में काट लें ताकि आखिर में लड्डू बांधने में आसानी हो. जब आप गोंद को भी पकाकर नीचे उतार लेंगे, तो इसे किसी चीज की मदद से अच्छे से थोड़ा दरदरा पीस लें.

v

इसके बाद आप कम से कम आधा किलो आटा लीजिए, एक पाव बेसन लीजिए और थोड़ी सी सूजी ले लीजिए और इन तीनों को अच्छे से फ्राई कर लीजिए और यह सब घी में ही करना है. हालांकि इस काम के लिए बहुत घी नहीं लगता बस ध्यान रहे कि तीनों चीजों को अच्छे से रोस्ट करें, तब तक जब  तक इनसे भुनने की खुशबू ना आने लगे. 

g

इसके बाद इन सब चीजों को एक साथ इकट्ठा कर लीजिए. एक बड़े बर्तन में इन्हें इकट्ठा कर सकते हैं. अब इसमें आपको फ्राई किया हुआ खसखस, सफेद मिर्च, चीनी का बूरा, इन सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिलाना है.

g

इसके बाद आपको खजूर को थोड़ा गर्म करके पीस लेना है. इसे भी आप पूरे मिक्स्चर में डाल दीजिए और फिर सबको अच्छे से मिलाने के बाद लड्डू के आकार में गोल-गोल करके बाइंड कर लीजिए. अब इसे एक साफ एयर टाइट कंटेनर में रख दीजिए. ध्यान रहे, कंटेनर पूरी तरह सूखा-साफ हो.

h

आप इसे आसानी से 3 महीने रखकर खा सकते हैं. खराब होने का कोई डर नहीं. खास बात यह है कि यह बॉडी में प्राकृतिक रूप से गर्माहट देता है. सर्दी, खांसी, जुकाम ये जो ठंड की आम समस्याओं से लोग ग्रसित रहते हैं, इनसे आपको निजात मिल जाएगी. इतना ही नहीं जोड़ो या हड्डी का दर्द, कमर व घुटने का दर्द, इसमें भी यह काफी लाभदायक माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रोज खाना है ये एक लड्डू, पूरी सर्दी पास नहीं फटकेगा खांसी-जुकाम! 3 महीने…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-this-laddu-is-local18-ws-kl-9691964.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here